Saturday, February 21, 2026

नगर निगम की रात में कार्रवाई, सुबह फिर लग गए ठेले — व्यवस्था पर उठे सवाल

कोरबा। शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम की कार्रवाई के बाद व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 20 फरवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे नगर निगम कोरबा ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व स्वयं आयुक्त ने किया।

नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेले-गुमटियों को हटाते हुए क्षेत्र को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान कई अस्थायी दुकानों को हटाया गया और सख्त चेतावनी भी दी गई।

हालांकि हैरानी की बात यह रही कि अगले ही दिन सुबह उसी स्थान पर फिर से ठेले लग गए। इससे नगर निगम की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लगातार निगरानी नहीं की गई तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का कोई स्थायी असर नहीं होगा। वहीं, नगर निगम की ओर से आगे भी सख्ती जारी रखने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -