Friday, February 27, 2026

* भारत माला निर्माणाधीन फोर लेन रोड आरएचएसएस टोल प्लाजा के टीएलसी रूम से 06 नग बैटरी चोरी करने वाले आरोपीयो महज 4 घंटे में किया गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीफ कुरैशी निवासी बलौदा का दिनांक 25.02.2026 रिपोर्ट दर्ज कराया कि भारत माला निर्माणाधीन फोर लेन रोड किलोमीटर 29+100 आरएचएसएस टोल प्लाजा के टीएलसी रूम से अज्ञात चोरो के द्वारा 6 नग 12 वोल्ट की बैटरी एमरॉन क्वेंटा कंपनी किमती 27000 /- रूपये को कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया है ।

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना बलौदा पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज व मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही समीर पटेल , उमेश सिंह कंवर उर्फ लच्छू , सुनील कंवर सभी निवासी ग्राम चारपारा को हिरासत मे लेकर कडाई व वैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर अपना अपना जुर्म स्वीकार कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपीयो से बैटरी को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर.मुकेश यादव, गजाधर पाटनवर,आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टण्डन, संदीप सोनंत टिकेश्वर राठौर, प्रहलाद निर्मलकर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -