बीच बचाव करने गए युवक से मारपीट करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

मामले का विवरण प्रार्थी फिरोज कुर्रे निवासी ग्राम अमरताल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03.2026 के रात्रि में प्रार्थी अपने घर में था तभी प्रार्थी अपने घर के बाहर हल्ला आवाज सुनकर घर से बाहर निकला तो देखा कि रूपेश ऊर्फ टिंगा, और एक विधि से संघर्षरत बालक दोनों घर के सामने आंगन में आपस में बात विवाद कर रहे थे तब प्रार्थी उन्हें समझाने लगा जिस पर नाराज होकर तू हमको समझाएगा बोलते हुए नशे में रूपेश उर्फ टिंगा और उसके साथी दोनों मिलकर फिरोज कुर्रे को जमीन में गिरा दिये व अपने पास रखे चाकू से पेट में मार दिए बोलने लगे कि आज आज जान से मार देंगे , तू हमको हाथ कैसे लगाया, तुझे नही छोड़ेंगे जिससे प्रार्थी फिरोज कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया गया।

आहत फिरोज कुर्रे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनको रेफर कर दिया गया जिसका इलाज बिलासपुर में चल रहा है। आरोपियों के कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं अपचारी बालक को कोरबा बाल संरक्षण गृह भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -