* सायबर थाना जांजगीर चाम्पा पुलिस की सक्रियता से 02 माह के भीतर अलग-अलग जिला क्षेत्रो से कुल 219 नग गुम मोबाइल को खोज निकालने में मिली बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में गुम मोबाइल की खोजबीन हेतु सायबर टीम को गठित किया गया। गठित टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं CSP योगिताबाली खापर्डे नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेशण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने या चोरी की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल जांजगीर चाम्पा में जमा कराने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर साइबर टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया जाता था। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया है। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को गुम मोबाईल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर स्वयं से भी कुरियर कराया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक,asi विवेक सिंह प्र.आर. विवेक सिंह, मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा आरक्षक विशाल कौशिक, आशुतोष कर्ष, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज अहमद,माखन साहू, प्रतीक सिंह, आनंद सिंह, सिदार पैकरा महिला आर. दिव्या सिंह, अंजना लकड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -