आकांक्षा आवासीय कोचिग संस्थान में सत्र 2026-27 में नीट, जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 25 मार्च 2026/ आकांक्षा कार्यक्रम जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत वर्ष 2025-26 में विषय गणित एवं विज्ञान के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं एवं वर्तमान में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए ड्रापर बैच हेतु राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग, मेडिकल संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में की निःशुल्क तैयारी के लिए इच्छुक छात्र/छात्राओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी आकांक्षा कार्यक्रम ने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 26 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र सीधे आकांक्षा आवासीय विद्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा में जमा किया जा सकता है अथवा इस कार्यालय के वेबसाईट https://akankshaproject.in से ऑनलाईन जमा किया जा सकता है। आकांक्षा कार्यक्रम अंतर्गत अध्ययन हेतु इच्छुक छात्र-छात्रायें नियम एवं शर्तों तथा आवेदन पत्र से संबंधित जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं अथवा आकांक्षा आवासीय विद्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा से भी संपर्क कर सकते है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -