उप प्रबंधक/बीजप्रबंधक , बीज प्रक्रिया केन्द्र श्रीमती नम्रता तिवारी ने बताया 7 अप्रैल 2026 को बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा के धान गोदाम में धान बीज पैकिंग करते समय धान की छल्ली से कुछ बोरियों के खिसक जाने के कारण वहां कार्यरत 3 मजदुरों (2 महिला एवं 1 पुरूष) को चोट आई थी जिन्हें बीज निगम द्वारा तत्काल त्वरित उपचार हेतु सर्वप्रथम जिला अस्पताल जांजगीर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया एवं तत्पश्चात् अग्रिम उपचार हेतु तत्काल चांपा के अस्पताल भेजा गया। उपचार उपरांत दुर्घटना ग्रस्त दोंनो महिलाओं की समस्त रिपोर्ट सामान्य पाई गई है। दुर्घटना ग्रस्त पुरूष के घुटने के हड्डी में चोट आने के कारण ईलाज की उपयुक्त सुविधा को देखते हुए उसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया जा चुका है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में उस मजदुर की स्थिति भी सामान्य है।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार बीज निगम द्वारा घायलों को उपचार की सारी सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर श्री महोबे द्वारा घायलों की स्थिति की सतत जानकारी ली गई एवं बेहतर उपचार कराने के निर्देश प्रदाय किये गये है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


