मामले का विवरण इस प्रकार है कि जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने थाना प्रभारीयों को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं CSP सिटी कोतवाली श्री मती योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना कोतवाली से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने मुखबीर से सूचना के आधार पर खोखरा से प्रीतम राठौर को 23 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 3450 रुपये के साथ पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट की कारवाई किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह , आरक्षक शंकर राजपूत, लीला राम साह, रेखा यादव, नीतीश विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही


