Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Sarkari yojna Catigiri Rakhana : लाखों की बचत , रजिस्ट्री कार्यालयों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

    May 7, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बड़ी यात्रा , बदलती तस्वीर देखेंगे गृह मंत्री

    May 7, 2026

    Chhattisgarh Naxal Census : चौंकाने वाले आंकड़े , पूवर्ती की बदलती तस्वीर देख दंग रह गए अधिकारी, विकास की दिखी नई राह

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
    Chhattisgarh

    रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

    News EditorBy News EditorMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की घटनाएं भी हुईं। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर केंद्र के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क्रमशः 4 और 4.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। रायपुर में सुबह 8:30 बजे तक 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    मौसम विभाग के अनुसार कुटरू में सबसे अधिक 5 सेमी वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा लाभांडीह में 4 सेमी और रायपुर में 3 सेमी बारिश हुई। भटगांव, सरिया और बिलाईगढ़ में 2-2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि बिलासपुर, मोहला, सारंगढ़, माना-रायपुर, लोरमी, कुनकुरी और बगीचा में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी तेलंगाना के आसपास सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश का मौसम प्रभावित हुआ है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज से मेघगर्जन की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी और अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Sarkari yojna Catigiri Rakhana : लाखों की बचत , रजिस्ट्री कार्यालयों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

    May 7, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बड़ी यात्रा , बदलती तस्वीर देखेंगे गृह मंत्री

    May 7, 2026

    Chhattisgarh Naxal Census : चौंकाने वाले आंकड़े , पूवर्ती की बदलती तस्वीर देख दंग रह गए अधिकारी, विकास की दिखी नई राह

    May 7, 2026

    Chhattisgarh Court Security : मुंशी की बाइक पर हाथ साफ , सूरजपुर कोर्ट में काम के दौरान पार्किंग से गायब हुआ वाहन

    May 7, 2026

    Suvendu Adhikari PA Murdered : ममता सरकार पर सुवेंदु का प्रहार , “मेरे करीबियों को निशाना बनाकर डराने की हो रही कोशिश”

    May 7, 2026

    Operation Sindoor 1 Year Anniversary : ऑपरेशन सिंदूर की यादें , दुर्गम पहाड़ियों में फंसे नागरिकों के लिए देवदूत बनकर आए थे जवान

    May 7, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Sarkari yojna Catigiri Rakhana : लाखों की बचत , रजिस्ट्री कार्यालयों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

    May 7, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बड़ी यात्रा , बदलती तस्वीर देखेंगे गृह मंत्री

    May 7, 2026

    Chhattisgarh Naxal Census : चौंकाने वाले आंकड़े , पूवर्ती की बदलती तस्वीर देख दंग रह गए अधिकारी, विकास की दिखी नई राह

    May 7, 2026

    Chhattisgarh Court Security : मुंशी की बाइक पर हाथ साफ , सूरजपुर कोर्ट में काम के दौरान पार्किंग से गायब हुआ वाहन

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.