Amit Shah’ जगदलपुर। बस्तर की धरती पर आज देश की राजनीति और प्रशासन का बड़ा मंच सज गया है। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होकर क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।
बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं।
Chhattisgarh News : लाखों का नुकसान , आगजनी में कीमती टायर और ऑटो पार्ट्स खाक, व्यापारी को बड़ा झटका
बस्तर मॉडल पर खास फोकस
इस बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र को विकास और शांति मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के संतुलन को लेकर ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।
राज्यों की चुनौतियों पर बनेगा रोडमैप
मध्य क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में शामिल राज्यों की अपनी-अपनी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एक साझा रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें—
- आंतरिक सुरक्षा और नक्सलवाद से निपटने की रणनीति
- राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करना
- बुनियादी ढांचे का विस्तार
- जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन
जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
कड़ी सुरक्षा के बीच बैठक
जगदलपुर में इस हाईप्रोफाइल बैठक को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
ऐतिहासिक महत्व
विशेषज्ञों का मानना है कि बस्तर में पहली बार इस स्तर की बैठक का आयोजन क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। इससे न केवल नीतिगत फैसलों में तेजी आएगी, बल्कि बस्तर की छवि भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।


