जांजगीर-चांपा 20 मई 2026। जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान ‘‘सबसे दूर सबसे पहले‘‘ अंतर्गत ग्राम सराईपाली, विकासखंड अकलतरा में आयोजित होने वाले शिविर की तिथि में संशोधन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि 18 से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 22 मई 2026 को विकासखंड अकलतरा के ग्राम सराईपाली में उक्त शिविर आयोजित किया जाना था, निर्धारित तिथि को ग्राम कापन विकासखंड अकलतरा में सुशासन तिहार आयोजित होने के कारण ग्राम सराईपाली विकासखंड अकलतरा में आयोजित शिविर को स्थगित करते हुए उक्त शिविर 25 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


