पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस जांजगीर द्वारा “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 28.05.2026 को CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में जिले के “Illegal Mining Task Force” टीम द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के भादा रेत घाट में दबिश दिया जिसमें अवैध रूप से चैन माउंटेन मशीन में उत्खनन करने पाए जाने से मौके पर जिला खनिज टीम को बुलाकर मशीन को सीलबंद किया गया है।
अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जायेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के “Illegal Mining Task Force” टीम की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।


