Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद

    May 31, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मौत

    May 31, 2026

    ‘चोर-चोर’ की गूंज से मचा बवाल, सुशासन तिहार कार्यक्रम में सियासी संग्राम, विधायक Dharamlal Kaushik और कांग्रेस नेता में तीखी बहस

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप
    Chhattisgarh

    CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप

    News EditorBy News EditorMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG News :  जशपुर। जशपुर जिले में पुलिस विभाग के भीतर अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Lal Umed Singh ने पांच आरक्षकों पर कड़ा कदम उठाया है। लंबे समय तक बिना सूचना गैरहाजिर रहने, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तीन आरक्षकों को सेवा से पृथक (बर्खास्त) कर दिया गया है, जबकि दो अन्य को गंभीर विभागीय दंड दिया गया है।

    तीन आरक्षक सेवा से बर्खास्त

    पुलिस रेगुलेशन 221(अ) के तहत की गई कार्रवाई में आरक्षक संतोष कुमार राम, नेल्सन तिग्गा और अशोक कुमार एक्का को विभागीय जांच के बाद सेवा से पृथक कर दिया गया है।

    दो अन्य को मिला विभागीय दंड

    वहीं आरक्षक इरीमियस कुजूर को एक वेतन वृद्धि के बराबर धनराशि की कमी संचयी प्रभाव से दंडित किया गया है। जबकि आरक्षक बिंदेश्वर राम को एक वर्ष के लिए न्यूनतम वेतनमान पर लाया गया है। इस दंड का असर उनकी भविष्य की वेतन वृद्धि और पेंशन संबंधी लाभों पर भी पड़ेगा।

    जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

    विभागीय जांच में पता चला कि बर्खास्त किए गए तीनों आरक्षक अपने सेवाकाल के दौरान कई बार बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहे थे और पहले भी कई बार दंडित किए जा चुके थे।

    • संतोष कुमार राम ने 13 वर्षों की सेवा के दौरान 33 बार कुल 469 दिन अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे।
    • नेल्सन तिग्गा ने 17 वर्षों की सेवा में 28 बार कुल 923 दिन गैरहाजिरी दर्ज कराई।
    • अशोक कुमार एक्का ने 20 वर्षों की सेवा के दौरान 30 बार कुल 1151 दिन बिना अनुमति अनुपस्थित रहकर विभागीय नियमों का उल्लंघन किया।

    अनुशासन से कोई समझौता नहीं : SSP

    एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।

    जवाबदेही और कार्य संस्कृति पर जोर

    पुलिस विभाग का कहना है कि जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग और विभाग की सकारात्मक छवि बनाए रखने के लिए जवाबदेही, अनुशासन और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

    विभाग में गया सख्त संदेश

    इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इससे कर्मचारियों के बीच जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा को लेकर स्पष्ट संदेश जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद

    May 31, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मौत

    May 31, 2026

    ‘चोर-चोर’ की गूंज से मचा बवाल, सुशासन तिहार कार्यक्रम में सियासी संग्राम, विधायक Dharamlal Kaushik और कांग्रेस नेता में तीखी बहस

    May 31, 2026

    Milk Price Hike in CG : दूध के बढ़ते दाम से रसोई का खर्च बढ़ा, उपभोक्ताओं में चिंता

    May 31, 2026

    PM Modi ने मन की बात में बताया- स्थानीय से वैश्विक बन रही भारत की पहचान

    May 31, 2026

    CG Weather Update : भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान गिरा, बारिश की संभावना

    May 31, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद

    May 31, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मौत

    May 31, 2026

    ‘चोर-चोर’ की गूंज से मचा बवाल, सुशासन तिहार कार्यक्रम में सियासी संग्राम, विधायक Dharamlal Kaushik और कांग्रेस नेता में तीखी बहस

    May 31, 2026

    Milk Price Hike in CG : दूध के बढ़ते दाम से रसोई का खर्च बढ़ा, उपभोक्ताओं में चिंता

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.