जांजगीर-चांपा, 03 जून 2026। छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। एनसीव्हीटी एवं एससीव्हीटी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर ने बताया कि अभ्यर्थी अपने स्तर से अथवा छत्तीसगढ़ ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केंद्रों एवं लोक सेवा केंद्र (च्वाइस सेंटर) के माध्यम से https://cgiti.admissions.nic.in तथा https://cgiti.cg.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लिकेशन 2026 लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण विवरणिका विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि आवेदकों द्वारा च्वाइस लॉक करने के पूर्व आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार, इच्छित संस्थाओ तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन करना, इच्छित संस्थाओं में प्राथमिकता के क्रम में त्रुटि सुधार की सुविधा होगी। रजिस्ट्रेशन के लिये ईमेल आईडी एवं मोबाइल नम्बर पूर्व से निर्धारित कर लेवें। आवेदक यह सुनिश्चित करे कि वही मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आईडी अंकित करें जिस पर भेजी गई जानकारी समय पर प्राप्त हो सके। रजिस्ट्रेशन, चयन एवं संस्था में रिपोर्टिंग इत्यादि संबंधी आवश्यक निर्देश वेब साईट से डाऊनलोड किये जा सकते हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा से संपर्क कर सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


