Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने ग्राम करूमहू और बनारी में किया डिजीटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप कार्य का निरीक्षण

    September 23, 2026

    CG News : तेज DJ के शोर से प्रसूता की हालत बिगड़ी, शिकायत के बावजूद जारी रहा साउंड

    September 23, 2026

    कोरबा: दादर खुर्द के ग्रामीणों ने SECL और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग के बीच ममता को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा
    Featured

    ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग के बीच ममता को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा

    News EditorBy News EditorJune 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन की हाई-प्रोफाइल मीटिंग चल रही है, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है. लेकिन इसी बैठक के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी को अपनी ही पार्टी से अब तक का सबसे तगड़ा झटका लगा है. टीएमसी के सबसे अनुभवी और कद्दावर राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.  खबर के मुताबिक, सुखेंदु शेखर ने सीधे उपराष्ट्रपति आवास पहुंचकर अपना त्यागपत्र सौंप दिया. इस खबर के आते ही विपक्षी गठबंधन की बैठक के माहौल में अचानक भारी गरमाहट आ गई है.

    मीटिंग के बीच बड़ा धमाका

    मीडिया में के मुताबिक, सुखेंदु शेखर रॉय का यह इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब ममता बनर्जी दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन के बड़े नेताओं के साथ मंच साझा कर रही हैं. पार्टी के भीतर चल रही इस आंतरिक कलह के अचानक राष्ट्रीय स्तर पर उजागर होने से टीएमसी बैकफुट पर आ गई है. राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि सुखेंदु शेखर ने जानबूझकर इस समय का चुनाव किया ताकि वे पार्टी लीडरशिप को कड़ा संदेश दे सकें. इस इस्तीफे के बाद दिल्ली में चल रही विपक्षी दलों की बैठक में भी असहज स्थिति पैदा हो गई.

    तीन बार से थे राज्यसभा सांसद

    सुखेंदु शेखर रॉय का पार्टी छोड़ना ममता बनर्जी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. वे साल 2011 में पहली बार राज्यसभा सांसद बने थे और तृणमूल कांग्रेस ने उनके अनुभव और वफादारी को देखते हुए लगातार तीन बार उन्हें राज्यसभा भेजा. वे संसद में टीएमसी का सबसे मजबूत और प्रखर चेहरा माने जाते थे. लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर उनका दम घुट रहा था, जिसके बाद उन्होंने आज इतना बड़ा और कड़ा राजनीतिक कदम उठाने का फैसला किया.

    मुश्किल वक्त में निभाया था साथ

    मीडिया  के मुताबिक, सुखेंदु शेखर रॉय हमेशा ममता बनर्जी के सबसे संकटमोचक साथियों में से एक रहे. जब ममता बनर्जी ने बेहद संवेदनशील एसआईआर (SIR) मामले को लेकर देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, तब सुखेंदु शेखर रॉय साये की तरह उनके साथ खड़े थे. इतना ही नहीं, साल 2021 के विधानसभा चुनाव में जब ममता बनर्जी खुद हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम से चुनाव लड़ने गईं, तो सुखेंदु शेखर को भी वहां की कमान संभालने के लिए विशेष तौर पर भेजा गया था.

    नेताओं ने किया लगातार नजरअंदाज

    पार्टी के लिए इतना सब कुछ करने के बावजूद सुखेंदु शेखर रॉय पिछले काफी समय से खुद को हाशिए पर महसूस कर रहे थे. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के नए और हावी हो रहे नेताओं ने उनकी बातों और सलाहों पर ध्यान देना पूरी तरह बंद कर दिया था. सीनियर होने के बाद भी उनकी लगातार अनदेखी की जा रही थी, जिससे वे अंदर ही अंदर काफी आहत थे.

    आरजी कर आंदोलन से बढ़ी दूरियां

    ममता बनर्जी और सुखेंदु शेखर रॉय के बीच दूरियों की दास्तान पुरानी है. इसकी असली शुरुआत कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड के दौरान हुई थी. खबरों के मुताबिक, इस आंदोलन के दौरान पार्टी से उनकी दूरियां बहुत ज्यादा बढ़ गईं. जब पूरा बंगाल इंसाफ मांग रहा था, तब सुखेंदु शेखर ने पार्टी लाइन से हटकर कोलकाता की सड़कों पर उतरकर धरना दिया था. उन्होंने साफ किया कि उनके परिवार की एक बेहद ईमानदार और साफ-सुथरी राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह बड़ा व्यक्तिगत फैसला लिया है.

    2026 की हार का साइड इफेक्ट

    साल 2026 के चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद सुखेंदु शेखर रॉय का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर पार्टी की बहुत कड़ी आलोचना की. उन्होंने साफ कहा कि टीएमसी में भ्रष्टाचार अब संस्थागत रूप ले चुका है. उन्होंने मांग की कि पार्टी के तथाकथित बड़े राष्ट्रीय नेताओं की संपत्तियों की तुरंत जांच होनी चाहिए. आखिरकार, इसी नाराजगी के बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद के पद से हमेशा के लिए इस्तीफा दे दिया.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : तेज DJ के शोर से प्रसूता की हालत बिगड़ी, शिकायत के बावजूद जारी रहा साउंड

    September 23, 2026

    कोरबा: दादर खुर्द के ग्रामीणों ने SECL और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

    September 23, 2026

    निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP में खत्म हुआ सस्पेंस, आज लौटेंगे किरण सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में आएंगे नजर

    September 23, 2026

    गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

    September 23, 2026

    कोरबा में हत्या की दो वारदातों से दहशत, लाकड़हा गांव में महिला का पत्थर से कुचला मिला सिर

    September 23, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने ग्राम करूमहू और बनारी में किया डिजीटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप कार्य का निरीक्षण

    September 23, 2026

    CG News : तेज DJ के शोर से प्रसूता की हालत बिगड़ी, शिकायत के बावजूद जारी रहा साउंड

    September 23, 2026

    कोरबा: दादर खुर्द के ग्रामीणों ने SECL और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

    September 23, 2026

    निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    September 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.