Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Facebook Weight Loss Fraud : हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर बनकर चलाया फर्जी वेट लॉस रैकेट, 80 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का पर्दाफाश

    July 1, 2026

    CG Crime News : 4 लाख की सुपारी, प्रेमिका की हत्या और बड़ा खुलासा… पुलिस ने पत्नी समेत 9 आरोपियों को दबोचा

    July 1, 2026

    सक्ती पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 4 लाख की सुपारी देकर कराई गई महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सक्ती पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 4 लाख की सुपारी देकर कराई गई महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    सक्ती पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 4 लाख की सुपारी देकर कराई गई महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJuly 1, 2026Updated:July 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सक्ती। सक्ती पुलिस ने महज चार दिनों में एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई कर हत्या की साजिश रचने वाले दंपति समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम संबंधों से उपजे विवाद के चलते महिला की हत्या के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस मामले में झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस के अनुसार 26 जून 2026 को ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

    मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी से खुली साजिश

    पुलिस ने चार दिनों तक लगातार जांच करते हुए मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। जांच में खुलासा हुआ कि मृतका का रायगढ़ निवासी मुरलीशंकर चौहान के साथ प्रेम संबंध था। इस संबंध को लेकर मुरलीशंकर और उसकी पत्नी चम्पा चौहान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

    पुलिस पूछताछ में चम्पा चौहान ने स्वीकार किया कि मृतका लगातार उसके पति पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उसने अपने पति के साथ मिलकर पूर्णिमा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

    4 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

    पुलिस के मुताबिक दंपति ने राजेंद्र महंत से संपर्क कर 4 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। सौदे के तहत घटना के बाद 2 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए थे। इसके बाद राजेंद्र महंत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई।

    26 जून को योजना के मुताबिक गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत मोटरसाइकिल से जोंगरा पहुंचे। गौरीशंकर ने पिस्तौल से पूर्णिमा चौहान पर गोली चलाई, जबकि अन्य आरोपियों ने घटना की योजना, भागने और रकम के बंटवारे में सहयोग किया।

    झारखंड और महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी

    तकनीकी जांच के दौरान मुख्य आरोपी राजेंद्र महंत की लोकेशन झारखंड के जमशेदपुर तथा गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे में मिली। पुलिस टीम ने दोनों राज्यों में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Facebook Weight Loss Fraud : हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर बनकर चलाया फर्जी वेट लॉस रैकेट, 80 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का पर्दाफाश

    July 1, 2026

    CG Crime News : 4 लाख की सुपारी, प्रेमिका की हत्या और बड़ा खुलासा… पुलिस ने पत्नी समेत 9 आरोपियों को दबोचा

    July 1, 2026

    कोरबा के छुरी में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, पुलिस ने की नाकेबंदी, CCTV खंगाल रही टीम

    July 1, 2026

    पति से ज्यादा इनकम वाली पत्नी गुजारा भत्ते की हकदार या नहीं? कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    July 1, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

    July 1, 2026

    CG Snake Bite Tragedy : सांप के डंसने के बाद अस्पताल नहीं ले गए परिजन, झाड़-फूंक में उलझे रहे, पिता-पुत्री की मौत

    July 1, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Facebook Weight Loss Fraud : हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर बनकर चलाया फर्जी वेट लॉस रैकेट, 80 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का पर्दाफाश

    July 1, 2026

    CG Crime News : 4 लाख की सुपारी, प्रेमिका की हत्या और बड़ा खुलासा… पुलिस ने पत्नी समेत 9 आरोपियों को दबोचा

    July 1, 2026

    सक्ती पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 4 लाख की सुपारी देकर कराई गई महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    कोरबा के छुरी में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, पुलिस ने की नाकेबंदी, CCTV खंगाल रही टीम

    July 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.