Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन सिस्टम से आसान हुआ ऋण आवेदन

    July 3, 2026

    युक्तियुक्तकरण पर छत्तीसगढ़ High Court’ का बड़ा फैसला, सरकार की नीति को मिली कानूनी राहत

    July 3, 2026

    CG News : ‘लल्ला सिंह जैसा कांड कर देंगे’ की कथित धमकी से दहशत, पंचायत प्रतिनिधियों ने SP-कलेक्टर से मांगी सुरक्षा

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बैंक कैश वैन चालकों एवं सुरक्षा गार्डों की मीटिंग एवं समझाइश
    Chhattisgarh

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बैंक कैश वैन चालकों एवं सुरक्षा गार्डों की मीटिंग एवं समझाइश

    News EditorBy News EditorJuly 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

    इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आमजन एवं विभिन्न संस्थानों को सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा में जिले के विभिन्न बैंकों के कैश वैन चालकों एवं सुरक्षा गार्डों की मीटिंग लेकर उन्हें समझाइश दी गई तथा कैश परिवहन के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

    इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले ने कहा कि बैंक कैश वैन की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। कैश परिवहन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी चालक एवं सुरक्षा गार्ड पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

    *मीटिंग एवं समझाइश के दौरान निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए—*
    ♦️ कैश परिवहन के दौरान निर्धारित एसओपी (Standard Operating Procedure) एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
    ♦️ कैश वैन को निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार संचालित करें तथा बिना आवश्यकता किसी भी स्थान पर वाहन न रोकें।
    ♦️ चालक एवं सुरक्षा गार्ड पूरी यात्रा के दौरान सतर्क रहें तथा संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें।
    ♦️ कैश लोडिंग एवं अनलोडिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा बैंक परिसर एवं आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखें।
    ♦️ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा घटना की जानकारी तत्काल डायल-112, कंट्रोल रूम अथवा निकटतम थाना पुलिस को दें।
    ♦️ ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा सुरक्षा उपकरणों एवं संचार माध्यमों को सदैव सक्रिय एवं कार्यशील रखें।
    ♦️ सुरक्षा गार्ड अपने निर्धारित स्थान पर रहकर पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा दायित्वों का निर्वहन करें तथा हथियार एवं अन्य सुरक्षा उपकरण हमेशा तैयार अवस्था में रखें।
    ♦️ कैश वैन की सुरक्षा एवं संचालन से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा न करें।

    अंत में सभी कैश वैन चालकों एवं सुरक्षा गार्डों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की समझाइश दी गई।

    कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के माध्यम से अपराध नियंत्रण, जनजागरूकता एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार अभियानात्मक कार्रवाई एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन सिस्टम से आसान हुआ ऋण आवेदन

    July 3, 2026

    युक्तियुक्तकरण पर छत्तीसगढ़ High Court’ का बड़ा फैसला, सरकार की नीति को मिली कानूनी राहत

    July 3, 2026

    CG News : ‘लल्ला सिंह जैसा कांड कर देंगे’ की कथित धमकी से दहशत, पंचायत प्रतिनिधियों ने SP-कलेक्टर से मांगी सुरक्षा

    July 3, 2026

    CG Crime News : युवती की शिकायत पर कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में आरक्षक गिरफ्तार, जांच जारी

    July 3, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी

    July 3, 2026

    CG News : खेत में करंट लगने से बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    July 3, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन सिस्टम से आसान हुआ ऋण आवेदन

    July 3, 2026

    युक्तियुक्तकरण पर छत्तीसगढ़ High Court’ का बड़ा फैसला, सरकार की नीति को मिली कानूनी राहत

    July 3, 2026

    CG News : ‘लल्ला सिंह जैसा कांड कर देंगे’ की कथित धमकी से दहशत, पंचायत प्रतिनिधियों ने SP-कलेक्टर से मांगी सुरक्षा

    July 3, 2026

    CG Crime News : युवती की शिकायत पर कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में आरक्षक गिरफ्तार, जांच जारी

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.