श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 16.07.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब रखकर परिवहन करने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी प्रिंस यादव पिता गोकुल यादव उम्र 20 साल निवासी चन्द्रपुर थाना चन्द्रपुर के कब्जे से 07 नग बीयर एवं 08 नग अंग्रेजी रॉयल स्टेज शराब कुल 5 लीटर 9090 एम एल तथा परिवहन के प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 17.07.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्र आर राजेश पैकरा, राम गिलाश लहरे,आर गणेश साहू, थाना का अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।



