श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 16.07.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब रखकर परिवहन करने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी किशन हिमधर पिता रोहित राम उम्र 33 साल निवासी मेढापाली थाना डभरा के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा परिवहन के प्रयुक्त स्कूटी को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 16.07.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रामकुमार रात्रे, आर खिलेस्वर साहू, खगेस्श्वर साहू, का विशेष योगदान रहा।



