Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल

    July 27, 2026

    अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट बने चैंपियन

    July 27, 2026

    CG Rain Update : मानसून का दमदार दौर शुरू, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 27 July 2026 Rashifal : वृषभ और सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति हो सकती है मजबूत, जानिए अपना राशिफल
    Chhattisgarh

    27 July 2026 Rashifal : वृषभ और सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति हो सकती है मजबूत, जानिए अपना राशिफल

    News EditorBy News EditorJuly 27, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मेष राशि – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी. इस दौरान मनचाहे अवसर भी मिल सकते हैं. कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं. इससे मानसिक शांति और सुकून मिलेगा. नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपका आत्मविश्वास अभिमान में न बदले, वरना संबंधों में खटास आ सकती है. अपने सामान की देखभाल खुद करें. किसी चीज के खोने या चोरी होने की आशंका है. कोई अच्छा अवसर मिलते ही उस पर काम शुरू करें. ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल सकता है.

    वृषभ राशि – पॉजिटिव- आपकी बातचीत और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे. कोशिशों से कोई खास काम पूरा हो सकता है. ज्यादा भागदौड़ होने के बावजूद आप थकान को खुद पर हावी नहीं होने देंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है. नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों के कारण कभी-कभी आपका मनोबल कमजोर हो सकता है. वर्तमान स्थिति पर ध्यान दें और अपनी सोच सकारात्मक रखें. नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें.

    मिथुन राशि – पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों में भी अपनी मौजूदगी और योगदान बनाए रखें. आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने आएगी. घर के नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बनेंगी. रोज की एक जैसी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी. नेगेटिव- किसी उलझन की स्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. जरूरी दस्तावेज और कागज संभालकर रखें. इन्हें किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न दें. थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है.

    कर्क राशि – पॉजिटिव- किसी खास काम के लिए की जा रही कोशिशों में सफलता मिलेगी. जमीन या वाहन से जुड़ा काम चल रहा है तो वह पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ेगा. काम व्यवस्थित तरीके से बनने पर राहत महसूस होगी. किसी धार्मिक जगह जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है. नेगेटिव- अपनी योग्यता और मेहनत पर भरोसा रखें. किसी दूसरे व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें. शॉपिंग करने से बचें, क्योंकि इससे समय और पैसा खर्च होने के अलावा कोई खास फायदा नहीं होगा. महिलाओं को ज्यादा काम के कारण परेशानी हो सकती है.

    सिंह राशि – पॉजिटिव- रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना भी बन सकती है. पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा. विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. नेगेटिव- जरूरी फैसला लेने और काम शुरू करने में देरी न करें. ज्यादा सोच-विचार करने से अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है. विद्यार्थी सोशल मीडिया और बेकार की बातों में समय खराब करके अपने भविष्य से समझौता न करें.

    कन्या राशि – पॉजिटिव- कुछ समय अपनी पसंद के कामों में भी बिताएं. इससे मानसिक और शारीरिक सुकून मिलेगा. जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की सेवा और देखभाल में रुचि रहेगी. परिवार के विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा. नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखें. पुरानी नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें और वर्तमान पर ध्यान दें. किसी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय सहज तरीके से पूरा करें.

    तुला राशि– पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति के साथ गंभीर विषय पर बातचीत में आपकी मजबूत बात की तारीफ होगी. विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे. व्यस्त दिनचर्या के बीच सुकून और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल पाएंगे. नेगेटिव- किसी गलतफहमी या मुद्दे के कारण नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है. जल्दबाजी और ज्यादा उत्साह में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. खुद को तरोताजा रखने के लिए काम से थोड़ा ब्रेक लें.

    वृश्चिक राशि – पॉजिटिव- कोई अच्छी खबर मिलने से दिनभर खुशी का माहौल रहेगा. जिस काम के लिए पिछले कुछ समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें तेजी आएगी और सफलता भी मिल सकती है. अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी और नई जानकारी मिलेगी. नेगेटिव- अपने लिए भी समय निकालना जरूरी है. काम के बोझ के कारण खुद को तनाव में न डालें. घर में रिश्तेदार आने से खर्च और काम बढ़ सकता है. मकान और गाड़ी से जुड़े कागज संभालकर रखें.

    धनु राशि– पॉजिटिव- कोशिश करने पर मनचाहे काम अपनी इच्छा के मुताबिक पूरे हो सकते हैं. नई और ज्ञान बढ़ाने वाली जानकारी हासिल करने में रुचि रहेगी. सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा लेंगे. नेगेटिव- अपने काम और योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें. किसी की गलत सलाह आपको उलझन में डाल सकती है.  बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई से जुड़ी तैयारियों की जानकारी लेते रहें.

    मकर राशि – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है तो आज इस दिशा में काम आगे बढ़ा सकते हैं. घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा. कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास से उनका सामना कर पाएंगे. नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें, वरना आपका भी नुकसान हो सकता है. नकारात्मक परिस्थिति को शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करें. गुस्से से समस्या बढ़ सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी.

    कुंभ राशि – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी दूर होगी. असंभव लग रहा कोई काम अचानक पूरा होने से खुशी और उत्साह रहेगा. आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे. धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. नेगेटिव- भावुक और अस्थिर स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. जरूरी सामान और दस्तावेज संभालकर रखें. किसी चीज के खोने या चोरी होने की आशंका है.

    मीन राशि – पॉजिटिव- अलग-अलग गतिविधियों में आपकी मौजूदगी रहेगी. घर और बाहर दोनों जगह सम्मान मिलेगा. अपनी मेहनत और क्षमताओं पर भरोसा रखें. आपकी समझदारी और कारोबारी सोच से इनकम के नए रास्ते बनेंगे. नेगेटिव- बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखल न देने दें. परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में तनाव होने से चिंता रहेगी. शांत तरीके से उनका मार्गदर्शन करें.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    * जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल

    July 27, 2026

    अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट बने चैंपियन

    July 27, 2026

    CG Rain Update : मानसून का दमदार दौर शुरू, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    July 27, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर में चोरी केस ने लिया नया मोड़’ करोड़ों की चोरी की चर्चा निकली अफवाह, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    July 26, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में नई व्यवस्था लागू’ सरकारी कार्यक्रमों के बकाया भुगतान पर सरकार की नजर, हर महीने देनी होगी पूरी जानकारी

    July 26, 2026

    CG News : ‘लॉन्ग एशिया’ निवेश विवाद ने पकड़ा तूल’ डोंगरगढ़ में कारोबारी के ठिकाने पर जुटी भीड़, पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    July 26, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    * जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल

    July 27, 2026

    अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट बने चैंपियन

    July 27, 2026

    CG Rain Update : मानसून का दमदार दौर शुरू, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    July 27, 2026

    Chhattisgarh Crime News : सीतापुर में बड़ी उठाईगिरी, ज्वेलरी शॉप संचालक का 1 करोड़ के सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हुआ बदमाश

    July 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.