Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत गंभीर एवं लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उरगा के अपराध क्रमांक 248/2024 में लगभग दो वर्ष से फरार मुख्य आरोपी वैभव भारती को आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा कुल ₹5,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

    🔹 मुख्य आरोपी वैभव भारती ने रची थी हत्या की साजिश

    विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि मृतक विकास अग्रवाल एवं मुख्य आरोपी वैभव भारती के बीच पुराना विवाद एवं रंजिश थी। आरोपी को संदेह था कि मृतक उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी जितेंद्र मसीह के साथ मिलकर हत्या की सुनियोजित साजिश रची और मृतक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    🔹 मुख्य आरोपी वैभव भारती ने शराब में मिलवाया था जहर

    दिनांक 16 फरवरी 2024 को एक शादी समारोह के दौरान मुख्य आरोपी वैभव भारती एवं उसके साथी जितेंद्र मसीह ने पहले मृतक को अत्यधिक शराब पिलाई। इसके बाद दुकान से चूहा मारने की जहरीली दवा लाकर शराब में मिलाई गई और डिस्पोजेबल गिलास के माध्यम से मृतक को पिला दी गई। कुछ समय बाद मृतक की तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम एवं एफएसएल रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने पर हत्या एवं आपराधिक षड्यंत्र का अपराध पंजीबद्ध कर गहन विवेचना की गई।

    🔹 घोषित ₹5,000 के इनामी प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार

    घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल ₹5,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। थाना उरगा पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। 31 जुलाई 2026 को सह-आरोपी जितेंद्र मसीह की गिरफ्तारी के बाद प्राप्त महत्वपूर्ण तथ्यों एवं लगातार प्रयासों के आधार पर आज मुख्य आरोपी वैभव भारती को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अपना मेमोरेंडम कथन दिया।

    🔹 घोषित ₹5,000 के इनामी प्रकरण में दोनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में

    लगभग दो वर्ष पुराने इस चर्चित हत्या प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी वैभव भारती एवं सह-आरोपी जितेंद्र मसीह दोनों अब कानून की गिरफ्त में हैं। थाना उरगा पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक विवेचना, मुखबिर तंत्र एवं लगातार प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप लंबे समय से फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया को गति प्रदान की गई है। इस कार्रवाई से गंभीर अपराधों के विरुद्ध जिला कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यशैली एवं अपराधियों के विरुद्ध उसकी प्रतिबद्धता एक बार फिर सिद्ध हुई है।

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 2, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.