जांजगीर-चांपा, 1 अगस्त 2026। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 02 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 9 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देशभर के लगभग 10 हजार स्थानों पर वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ही ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ होगा। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाना तथा इसे जनभागीदारी के माध्यम से एक सतत राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन होगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



