Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: 6 साल के बेटे की मौके पर मौत, इलाज के दौरान पिता ने भी तोड़ा दम

    August 2, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में बढ़ी कानूनी हलचल, High Court’ में याचिका दाखिल, IAS अधिकारी से जांच की मांग

    August 2, 2026

    CG News : सोशल मीडिया पोस्ट पर बड़ा एक्शन, डॉ. अनिल द्विवेदी को ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार पद से हटाया गया

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से 2 अगस्त को होगा “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ
    Chhattisgarh

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से 2 अगस्त को होगा “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    News EditorBy News EditorAugust 2, 2026Updated:August 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 01 अगस्त 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।
    इसी क्रम में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को नशा मुक्त भारत अभियान-2026 के अंतर्गत शासकीय ई.वी.पी.जी. कॉलेज, कोरबा में प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन होंगे।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूल सिंह राठिया, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर नगर पालिक निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
    “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान के शुभारंभ अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशभर के लगभग 10 हजार स्थानों पर जुड़े युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश के साथ ही कोरबा जिले में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का औपचारिक शुभारंभ होगा।
    उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों, विभिन्न शासकीय विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा औद्योगिक इकाइयों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में हजारों छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को “नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत” का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं, संवाद, रैलियां, शपथ ग्रहण एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
    श्री सिंह ने बताया कि 2 अगस्त को शासकीय ई.वी.पी.जी. कॉलेज, कोरबा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं एवं युवा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुनेंगे तथा नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लेंगे।
    जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ कोरबा शहरी क्षेत्र के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी विद्यालयों तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा सहभागी होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: 6 साल के बेटे की मौके पर मौत, इलाज के दौरान पिता ने भी तोड़ा दम

    August 2, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में बढ़ी कानूनी हलचल, High Court’ में याचिका दाखिल, IAS अधिकारी से जांच की मांग

    August 2, 2026

    CG News : सोशल मीडिया पोस्ट पर बड़ा एक्शन, डॉ. अनिल द्विवेदी को ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार पद से हटाया गया

    August 2, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

    August 2, 2026

    जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग ने कर्तव्य और निष्ठा की मिसाल बने ,दो पुलिस अधिकारियों को सम्मान के साथ विदा किया गया

    August 2, 2026

    आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    August 2, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: 6 साल के बेटे की मौके पर मौत, इलाज के दौरान पिता ने भी तोड़ा दम

    August 2, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में बढ़ी कानूनी हलचल, High Court’ में याचिका दाखिल, IAS अधिकारी से जांच की मांग

    August 2, 2026

    CG News : सोशल मीडिया पोस्ट पर बड़ा एक्शन, डॉ. अनिल द्विवेदी को ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार पद से हटाया गया

    August 2, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

    August 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.