न्यूज जांजगीर-चांपा । सेवानिवृत्त ठहराव नहीं बल्कि घर-परिवार और समाज के लिए समय देने की एक नई शुरुआत हैं । अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद जांजगीर-चांपा जिले के 2 पुलिस अधिकारी जिनमें प्रथम एएसआई रामखिलावन साहू जी पदस्थ रहे । पहले एसडीओपी कार्यालय अकलतरा में, बाद में रक्षित केंद्र जांजगीर तथा द्वितीय एएसआई संतोष केरकेट्टा जी, पदस्थ रहे ,थाना नवागढ़ को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जांजगीर के सभा कक्ष में 31 जुलाई ,2026 को नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क जी ने दोनो एएसआई को शॉल ,श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
एएसपी यार्क जी के उद्गार
‘ पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नही, बल्कि समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण का दायित्व हैं । पुलिस कर्मियों का योगदान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं । यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क ने दोनों पुलिस अधिकारियों के दीर्घ सेवा काल, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा और उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
समारोह में उपस्थित गण मान्य जन
इस अवसर पर आयोजित समारोह में डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा,
सीएसपी जांजगीर-चांपा योगिता बाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी,मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा, रीडर-1 एएसआई अश्वनी कुमार राठौर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी ने अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने वाले एएसआई साहू जी के संबंध कहा कि रामखिलावन साहू नेकदिल और इमानदार इंसान हैं । उनके लंबे सेवाकाल, अनुशासन प्रिय और समर्पण की भावना को याद करते हुए पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के लिए प्रणाम किया । ऐसे विदाई समारोह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आप दोनों के स्वस्थ और खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की बधाई और शुभकामनाएं ।



