Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    FSSAI का बड़ा एक्शन’ शराब में ‘नकली स्वाद’ बेचने वाले ब्रांड्स पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की बढ़ी मुश्किलें

    August 3, 2026

    धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत तकनीकी सहयोगी एवं स्थानीय संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

    August 3, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईडी सख्त, जय प्रकाश गांधी समेत 14 लोगों पर कसा शिकंजा

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल’ बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़कर 8 नाबालिग हुए फरार
    Chhattisgarh

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल’ बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़कर 8 नाबालिग हुए फरार

    News EditorBy News EditorAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG BREAKING : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी नाबालिग देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच कमरे की खिड़की की ग्रील तोड़कर परिसर से बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार नाबालिगों की तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

    रात के अंधेरे का उठाया फायदा

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी नाबालिगों ने पहले कमरे की खिड़की की ग्रील को क्षतिग्रस्त किया और फिर उसी रास्ते से बाहर निकलकर फरार हो गए। माना जा रहा है कि घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। सुबह जब कर्मचारियों ने नियमित निरीक्षण किया, तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

    CG News : 15 अगस्त से पहले सरकार का बड़ा ऐलान’ 101 आजीवन कारावासियों की होगी रिहाई, आदेश जारी

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जिस स्थान पर कानून के संरक्षण में नाबालिगों को रखा जाता है, वहां से एक साथ 8 बच्चों का फरार हो जाना सुरक्षा प्रबंधन की बड़ी चूक माना जा रहा है। अब यह जांच का विषय है कि रात के समय सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और नियमित गश्त में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।

    पुलिस की कई टीमों ने संभाला मोर्चा

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। फरार नाबालिगों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि नाबालिगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

    सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्ड की जांच

    पुलिस संप्रेक्षण गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरार होने की योजना पहले से बनाई गई थी या घटना अचानक हुई। अधिकारियों द्वारा संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    FSSAI का बड़ा एक्शन’ शराब में ‘नकली स्वाद’ बेचने वाले ब्रांड्स पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की बढ़ी मुश्किलें

    August 3, 2026

    धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत तकनीकी सहयोगी एवं स्थानीय संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

    August 3, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईडी सख्त, जय प्रकाश गांधी समेत 14 लोगों पर कसा शिकंजा

    August 3, 2026

    कनकेश्वर धाम कनकी में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब,

    August 3, 2026

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    * रात्रि में लिफ्ट मांगकर, लूटपाट की नीयत से सुनसान जगह पर युवक की हत्या

    August 3, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    FSSAI का बड़ा एक्शन’ शराब में ‘नकली स्वाद’ बेचने वाले ब्रांड्स पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की बढ़ी मुश्किलें

    August 3, 2026

    धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत तकनीकी सहयोगी एवं स्थानीय संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

    August 3, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईडी सख्त, जय प्रकाश गांधी समेत 14 लोगों पर कसा शिकंजा

    August 3, 2026

    कनकेश्वर धाम कनकी में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब,

    August 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.