जांजगीर-चांपा 05 अगस्त 2026। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य के समस्त विद्यालयों महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, मतदान केन्द्रों तथा शासकीय/अशासकीय संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के गठन एवं संबंधित संस्थान के किसी अधिकारी को ईएलसी के नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालयों में नियुक्त ईएलसी न्यू वोटर्स के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 7 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। उन्होंने सर्व संबंधित को उक्त प्रशिक्षण में सम्मिलित होने कहा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



