Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव

    October 21, 2026

    समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलासपुर में

    October 21, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Korba News: ‘आपके पास गांजा है’ कहकर बुजुर्ग को डराया, जांच के नाम पर लूट ले गए सोने के गहने
    Chhattisgarh

    Korba News: ‘आपके पास गांजा है’ कहकर बुजुर्ग को डराया, जांच के नाम पर लूट ले गए सोने के गहने

    News EditorBy News EditorAugust 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में नकली पुलिसकर्मी बनकर एक बुजुर्ग से ठगी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग को गांजा रखने की बात कहकर डराया। इसके बाद जांच के नाम पर उनके सोने के गहने उतरवाए और असली जेवर की जगह नकली गहने पन्नी में रखकर उन्हें थमा दिए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

    नारियल पानी पीकर घर लौट रहे थे बुजुर्ग

    पीड़ित की पहचान खरमोरा निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी समीर चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, वे बाइक से निहारिका क्षेत्र में नारियल पानी पीने गए थे। इसके बाद बाइक से घर लौटते समय दो अज्ञात युवकों ने उनका पीछा किया।

    कुछ दूर आगे जाकर बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि वे काफी देर से उन पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने इलाके में पुलिस की रेड चलने की बात कहकर बुजुर्ग को डराने की कोशिश की।

    गांजा रखने का आरोप लगाकर बनाया दबाव

    आरोपियों ने बुजुर्ग से कहा कि उनके पास गांजा होने की सूचना मिली है। पुलिस का नाम सुनकर पीड़ित घबरा गए। इसी दौरान आरोपियों ने उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर भी करवाए।

    पुलिस के अनुसार, हस्ताक्षर कराने के बहाने आरोपियों में से एक ने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद दोनों ने गहनों को पन्नी में रखने का दिखावा किया।

    आरोपियों ने असली गहनों वाली पन्नी अपने पास रख ली और दूसरी पन्नी बुजुर्ग को थमा दी। इसके बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए।

    घर पहुंचने पर खुली ठगी की पोल

    बुजुर्ग को उस समय लगा कि पुलिसकर्मियों ने उनके गहने सुरक्षित रख दिए हैं। लेकिन घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने पन्नी खोलकर देखी तो उनके होश उड़ गए।

    पन्नी में सोने की चेन और अंगूठी के बजाय नकली गहने रखे हुए थे। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    CCTV और तकनीकी जांच में जुटी पुलिस

    कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, घटना निहारिका क्षेत्र में हुई है। शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बाइक से आए थे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बाइक के नंबर और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है।

    शातिर ठग गिरोह से जुड़े होने की आशंका

    पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी किसी शातिर ठग गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। इस तरह की वारदात में आरोपियों द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डराने और जांच के नाम पर उनके कीमती सामान उतरवाने का तरीका अपनाया जाता है।

    फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही इस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और गिरोह के बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

    पुलिस की अपील

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताकर सड़क पर रोकता है और गहने या अन्य कीमती सामान जांच के नाम पर उतरवाने को कहता है, तो सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस सहायता से संपर्क करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव

    October 21, 2026

    समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलासपुर में

    October 21, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    October 21, 2026

    * नाबालिग से अनाचार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले से दबोचा

    October 21, 2026

    थाना डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

    October 21, 2026

    शहरों की बदहाल व्यवस्था पर CM Sai’ की दो टूक, सीवरेज सिस्टम सुधारने पर दिया जोर

    October 21, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव

    October 21, 2026

    समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलासपुर में

    October 21, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    October 21, 2026

    * नाबालिग से अनाचार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले से दबोचा

    October 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.