Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छोटी सी बात पर खूनी खेल, डांट से नाराज भतीजे ने मौसी को उतारा मौत के घाट’ जांच में जुटी पुलिस

    August 31, 2026

    *कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव को किया निलंबित*

    August 31, 2026

    *समय पर खुले स्वास्थ्य केंद्र और चिकित्सक सहित स्टाफ की हो उपस्थिति सुनिश्चित:कलेक्टर*

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव को किया निलंबित*
    Chhattisgarh

    *कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव को किया निलंबित*

    News EditorBy News EditorAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 31 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक मंडल दीपका, तहसील दीपका में पदस्थ राजस्व निरीक्षक श्री नीलकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा यह कार्रवाई अवकाश आवेदन अस्वीकृत होने के बावजूद 21 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक बिना सक्षम अनुमति के कर्तव्य से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने तथा उक्त अवधि में बिना सक्षम अनुमति के विदेश यात्रा किए जाने के मामले में की गई है।

    इस संबंध में श्री नीलकांत यादव को कार्यालयीन पत्र के माध्यम से 11 अगस्त 2026 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। आदेश में उनके कृत्य को पदीय कर्तव्यों के प्रति प्रमाद एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 एवं नियम-7 के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत श्री नीलकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा, जिला कोरबा निर्धारित किया गया है।

    साथ ही, श्री नीलकांत यादव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-14 के तहत छह माह के भीतर विभागीय जांच कर स्पष्ट अभिमत सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व निरीक्षक मंडल दीपका का प्रभार किसी अन्य राजस्व निरीक्षक/पटवारी को सौंपकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    छोटी सी बात पर खूनी खेल, डांट से नाराज भतीजे ने मौसी को उतारा मौत के घाट’ जांच में जुटी पुलिस

    August 31, 2026

    *समय पर खुले स्वास्थ्य केंद्र और चिकित्सक सहित स्टाफ की हो उपस्थिति सुनिश्चित:कलेक्टर*

    August 31, 2026

    नगर सैनिक श्री व्यासनारायण जायसवाल की सेवानिवृत्ति पर बिलासपुर रेंज कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन*

    August 31, 2026

    CG Accident : ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत से मची चीख-पुकार, 2 श्रद्धालुओं की मौत’ 15 अस्पताल में भर्ती

    August 31, 2026

    Korba Dadar Nala : कोरबा में बड़ा हादसा टला, उफनते दादर नाले में घुसी Scorpio; लोगों की चेतावनी के बावजूद चालक ने नहीं रोकी गाड़ी

    August 31, 2026

    CG Road Accident News : तेज रफ्तार बस और बोलेरो में भीषण भिड़ंत, मजदूर की मौत से मचा हड़कंप’ कई घायल

    August 31, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    छोटी सी बात पर खूनी खेल, डांट से नाराज भतीजे ने मौसी को उतारा मौत के घाट’ जांच में जुटी पुलिस

    August 31, 2026

    *कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव को किया निलंबित*

    August 31, 2026

    *समय पर खुले स्वास्थ्य केंद्र और चिकित्सक सहित स्टाफ की हो उपस्थिति सुनिश्चित:कलेक्टर*

    August 31, 2026

    नगर सैनिक श्री व्यासनारायण जायसवाल की सेवानिवृत्ति पर बिलासपुर रेंज कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन*

    August 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.