PMDDKY अंतर्गत पशुधन विकास विभाग के इंडिकेटर्स की पूर्णता हेतु आज कलेक्टर सभागार कोरबा मे एकदिवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमे जिले के सभी विकासखंडो मे मैदानी स्तर पर कार्यरत अमले को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण को कलेक्टर महोदय द्वारा आशीर्वाचन के साथ प्रारम्भ किया गया।
कलेक्टर महोदय द्वारा इंडिकेटर्स के सभी बिन्दुओ कृत्रिम गर्भधान, टीकाकरण kcc एवं हरा चारा विकास पर विशेष कार्य करने निर्देशित किया गया। कलेक्टर महोदय द्वारा विभाग को प्राप्त लक्ष्यो के शत प्रतिशत पूर्णता की ओर गंभीरता से ध्यकन देने और कार्य करने के निर्देशित किया गया
कलेक्टर महोदय द्वारा जिले मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ती देकर सम्मानित किया गया..
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ एस एन मिश्रा द्वारा सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम और उनके इंडिकेटर्स की पूर्ति के सम्बब्ध मे जानकारी डी गयी एवं मार्गदर्शन दिया गया.
प्रशिक्षण मे कुल 145 वेट्स परावेट्स paiw एवं पशु सखी ने भागीदारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मे डॉ मयंक गोस्वामी द्वारा कृत्रिम गर्भधान के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी देते हुए जीवंत उदाहरण के साथ सीमेन के रखरखाव, गर्भधान के समय सावधानियां आदि के विषय मे मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही कृत्रिम गर्भधान मे अधिकतम गर्भधारण हेतु बारीकीयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
कार्यक्रम मे मदकाल की पहचान, समाकालन एवं अन्य के सम्बन्ध मे डॉ एच के सोनी द्वारा विस्तार से जनकारी दि गयी।
PMDDKY इंडिकेटर्स के पूर्णता हेतु रोग नियंत्रण पर भी विशेष जानकारी एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी दि गयी




