Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

    September 28, 2026

    शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
    Chhattisgarh

    शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    News EditorBy News EditorSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 28 सितंबर 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय, कटघोरा में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत’ के संकल्प के साथ छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा श्री विपिन दुबे ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
    विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने, शिक्षा और करियर निर्माण पर ध्यान देने तथा समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में भागीदारी करने का आह्वान किया।
    ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने 15 से 29 वर्ष आयु के युवाओं से ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर पंजीयन कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन भाग लेने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘सेवा फर्स्ट नवाचार चुनौती’ में अपने नए विचार और समाधान प्रस्तुत करने के लिए भी प्रेरित किया।
    श्री सिंह ने ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद’ के अंतर्गत आयोजित ‘विकसित भारत चुनौती’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कोरबा जिले को मिले 17 हजार पंजीयन के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 23 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीयन किया है। वहीं, ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर जिले के 56 हजार से अधिक युवा पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया के अनुसार सफल प्रतिभागियों को 12 जनवरी 2027 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिल सकता है।
    कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. डी. पी. टंडन, मतदाता साक्षरता क्लब प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह ओट्टी, श्री नूतन पाल कुर्रे, डॉ. प्रिंस मिश्रा, ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के स्वयंसेवक तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

    September 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस: EOW की जांच अहम चरण में, 35 आरोपियों पर टिकी नजर

    September 28, 2026

    कोरबा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग

    September 28, 2026

    कुसमुंडा परियोजना से प्रभावित 200 परिवारों का विरोध, बोले- पहले बसाहट दो, फिर हटाओ मकान

    September 28, 2026

    CG News : धमतरी में धर्मांतरण के आरोप से गरमाया माहौल, प्रार्थना सभा का विरोध, हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

    September 28, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

    September 28, 2026

    शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

    September 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस: EOW की जांच अहम चरण में, 35 आरोपियों पर टिकी नजर

    September 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.