Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

    September 28, 2026

    शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
    Chhattisgarh

    मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

    News EditorBy News EditorSeptember 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 28 सितंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का 28 सितम्बर 2026 को इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में श्री विपिन दुबे आईएएस अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र तथा सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
    प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री विपिन दुबे ने मतदान केन्द्रों में स्वीप कार्ययोजना के तहत् सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र में ईएलसी क्लब गठित कर उसके नोडल अधिकारी के रूप में सभी पात्र मतदाताओं विशेषतरू भावी मतदाताओं के रूप में 14 से 17 वर्ष आयु के कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं 18 से 25 वर्ष के नवीन युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देशित किए।
    प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने मतदान केन्द्रों में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने सभी बीएलओ से चुनावी साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियों में भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं पर सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा।
    प्रशिक्षण में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रियाओं और मतदाता सेवाओं के बारे में सभी मतदाताओं को जागरूकता लाने के लिए बूथ लेवल पर इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।
    प्रशिक्षण में शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. डी पी टंडन, ईएलसी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ओट्टी, नूतन पाल कुर्रे, डॉ. प्रिंस मिश्रा, मास्टर ट्रेनर्स एम.एस कंवर, कुमुद डहरिया, गजेंद्र देवांगन, मनोज लोहानी, अनुविभागीय निर्वाचन कार्यालय कटघोरा के कर्मचारी- गोपाल आदित्य, आशीष विश्वकर्मा, सत्येंद्र सोनवानी, राहुल प्रजापति सहित कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित थे।
    बूथ लेवल अधिकारियों के अगले चरण के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के सुचारू क्रियान्वयन हेतु दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10.30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया है।
    इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है। 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

    September 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस: EOW की जांच अहम चरण में, 35 आरोपियों पर टिकी नजर

    September 28, 2026

    कोरबा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग

    September 28, 2026

    कुसमुंडा परियोजना से प्रभावित 200 परिवारों का विरोध, बोले- पहले बसाहट दो, फिर हटाओ मकान

    September 28, 2026

    CG News : धमतरी में धर्मांतरण के आरोप से गरमाया माहौल, प्रार्थना सभा का विरोध, हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

    September 28, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

    September 28, 2026

    शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

    September 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस: EOW की जांच अहम चरण में, 35 आरोपियों पर टिकी नजर

    September 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.