Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Facebook-Instagram Data Leak : Meta पर 25 अरब डॉलर के जुर्माने की खबर से मचा हड़कंप’ Facebook-Instagram यूजर्स की प्राइवेसी पर उठे सवाल

    October 24, 2026

    पटवारियों की हड़ताल से फसल गिरदावरी पर संकट, तहसीलदार संघ ने CM Sai’ से लगाई गुहार

    October 24, 2026

    Bay of Bengal Cyclone: बंगाल की खाड़ी में जागा समुद्री दानव, बिहार-झारखंड समेत ये 6 राज्‍य नहीं बचेंगे, अलर्ट

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान
    Chhattisgarh

    कोरबा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

    News EditorBy News EditorOctober 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के भिलाईबाजार क्षेत्र में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से पहले धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की लपटों से घिर गया। स्कूटी पर सवार भाई-बहन ने समय रहते नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    भिलाईबाजार तालाब के पास चलती स्कूटी में लगी आग

    जानकारी के मुताबिक, कटकीडबरी निवासी पीयूष कंवर अपनी बहन के साथ कुसमुंडा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास पहुंचते ही उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं बढ़ गया और स्कूटी में आग भड़क उठी।

    देखते ही देखते जलकर खाक हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी

    स्कूटी में आग लगते ही भाई-बहन घबरा गए। दोनों ने किसी तरह वाहन से नीचे उतरकर खुद को सुरक्षित किया। उनके स्कूटी से हटते ही आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी को बचाया नहीं जा सका और वह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। समय रहते स्कूटी से उतर जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

    कटघोरा में भी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी थी आग

    कोरबा जिले में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटना सामने आई थी। उस दौरान भी स्कूटी पर सवार परिवार बाल-बाल बचा था।

    लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। हालांकि, भिलाईबाजार में स्कूटी में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Facebook-Instagram Data Leak : Meta पर 25 अरब डॉलर के जुर्माने की खबर से मचा हड़कंप’ Facebook-Instagram यूजर्स की प्राइवेसी पर उठे सवाल

    October 24, 2026

    पटवारियों की हड़ताल से फसल गिरदावरी पर संकट, तहसीलदार संघ ने CM Sai’ से लगाई गुहार

    October 24, 2026

    Bay of Bengal Cyclone: बंगाल की खाड़ी में जागा समुद्री दानव, बिहार-झारखंड समेत ये 6 राज्‍य नहीं बचेंगे, अलर्ट

    October 24, 2026

    यह गिरफ्तारी नहीं, हमारे समाज की हार है – रजगामार की बेटी के नाम

    October 24, 2026

    मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद – नूतन सिंह ठाकुर

    October 24, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार, चोटी बनाकर काटे बाल’ प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज

    October 24, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    Facebook-Instagram Data Leak : Meta पर 25 अरब डॉलर के जुर्माने की खबर से मचा हड़कंप’ Facebook-Instagram यूजर्स की प्राइवेसी पर उठे सवाल

    October 24, 2026

    पटवारियों की हड़ताल से फसल गिरदावरी पर संकट, तहसीलदार संघ ने CM Sai’ से लगाई गुहार

    October 24, 2026

    Bay of Bengal Cyclone: बंगाल की खाड़ी में जागा समुद्री दानव, बिहार-झारखंड समेत ये 6 राज्‍य नहीं बचेंगे, अलर्ट

    October 24, 2026

    यह गिरफ्तारी नहीं, हमारे समाज की हार है – रजगामार की बेटी के नाम

    October 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.