कोरबा, 3 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समारोह में उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रम विभाग की योजनाओं के हितग्राहियों को चेक वितरित किए। इस अवसर पर 207 हितग्राहियों को कुल ₹47 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई।
असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के 155 हितग्राहियों को ₹31 लाख, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 7 हितग्राहियों को ₹7 लाख, मिनीमाता महतारी जतन योजना के 34 हितग्राहियों को ₹6.80 लाख तथा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के 11 हितग्राहियों को ₹2.20 लाख के चेक दिए गए।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पामन सिंह कंवर, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, अन्य अतिथि, श्रम विभाग के अधिकारी श्री नीतीश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




