पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए थाना मुलमुला पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री एवं तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 04.258 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है, सहित दो मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
घटना एवं पुलिस की कार्रवाई :
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजे की तस्करी एवं बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर थाना स्तर से टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बोरसी से कोसा जाने वाले मार्ग पर पुल के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी :
01. गणेश अग्रवाल (45 वर्ष), निवासी बोरसी, थाना मुलमुला।
02. रामसागर कौशिक (53 वर्ष), निवासी व्यासनगर, थाना पामगढ़।
03. एस. कुमार दिवाकर (32 वर्ष), निवासी व्यासनगर, थाना पामगढ़।
सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, प्रशि. उनि रितेष परमार, सउनि नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक रूद्रनारायण कश्यप, अनिल अजगल्ले, आरक्षक मनोज रत्नेश, राजेश कश्यप, सनोहर जगत, मणीशंकर कश्यप मुख्य भूमिका रही।




