⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 14.11.2026 को मुकंुद टाकीज चाम्पा का मालिक फोन के माध्य से सूचना दिया कि दो व्यक्ति धारदार बडा नुकिला चाकू लेकर टाकीज के मोटर सायकल स्टैण्ड के पास खडे है और आने-जाने वाले लोगो को चाकू दिखाकर डरा रहें है कि सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे द्वारा सक्रियता दिखाते हुये तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी को भेजकर घटना का तस्दीक कराया जहां दो व्यक्ति को पकडकर पूछताछ किया गया पूछताछ पर अपना नाम उमेश यादव पिता छतराम यादव उम्र 25 वर्ष सा0 खरहरकुडा थाना उरगा जिला कोरबा एवं करन गोस्वामी पिता गोरेलाल गोस्वामी उम्र 24 वर्ष सा0 सा0 नवलपुर थाना उरगा जिला कोरबा का होना बताया गया जिनका पृथक-पृथक तलाशी लेने पर शर्ट के अंदर छिपाये रखे बडा चाकू मिला जिसे जप्त किया गया तथा आरोपीयों का उक्त कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से थाना चांपा में अपराध क्रमांक 621/26 धारा 25,27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी 01 उमेश यादव पिता छतराम यादव उम्र 25 वर्ष सा0 खरहरकुडा थाना उरगा जिला कोरबा, 02 करन गोस्वामी पिता गोरेलाल गोस्वामी उम्र 24 वर्ष सा0 सा0 नवलपुर थाना उरगा जिला कोरबा (छ0ग0) को दिनांक 14.11.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 15.11.2026 को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय् न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, उनि भवानी सिंह, प्र0आर0 सुनील सिंह, प्र0आर0 गणेश कौशिक,आर. गौरीशंकर राय, सुमंत कँवर एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




