आबकारी एक्ट के प्रकरण में 01 आरोपी गिरफ्तार, थाना चंद्रपुर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से महुआ शराब एंव देशी शराब को जप्त कर कुल जुमला मात्रा 08 लीटर 60 एम. एल. शराब पर कार्यवाही की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरणः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर श्री सुमित कुमार गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थ एवं चोरी नकबजनी पर रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी चंद्रपुर के द्वारा मूकबीर तैनात किया गया था दिनांक 14.11.2026 को जरिये मुखवीर से सूचना मिलने पर सूचना तस्दीक कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसमें थाना चन्द्रपुर के अपराध क्रमांक 129/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी का पूर्ण नाम पता – बृजेश सिदार पिता अभय राम सिदार उम्र 27 वर्ष निवासी पुजेरीपाली थाना चंद्रपुर जिला शक्ति छत्तीसगढ़
जप्त शराब का विवरण:- (1) एक पिला रंग के थैला के अंदर एक 05 लीटर क्षमता वाली गोल्डन रंग कि प्लास्टिक जरिकेन के अंदर लगभग 05 लीटर महुआ शराब किमती 500/रू (2) 14 पाव देशी प्लेन शोले शराब 180 एम.एल. वाली प्ज़ास्टिक बाटल में एवं 03 पाव देशी प्लेन देशी प्लेन शेरा शराब 180 एम.एल. वाली प्लास्टिक बाटल मे भरी हुई कुल 17 पाव देशी प्लने शराब कुल मात्रा-3,060 एम.एल. किमती 1,360/ रूपये, कुल जुमला मात्रा 08 लीटर 60 एम. एल. कुल किमती 1,860/ रूपये।
प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। थाना चन्द्रपुर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट / शराब कोंचियों पर अंकुश लगाने एवं अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।




