कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन, रायपुर के तत्वावधान में तथा एसोसिएशन की कोरबा जिला इकाई के संयोजन में रजत जयंती समारोह एवं प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनर्स, पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनर्स होंगे सम्मानित
समारोह का विशेष आकर्षण 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान समारोह रहेगा। इस अवसर पर विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों के योगदान और उनकी सेवाओं का सम्मान किया जाएगा।
स्मारिका का होगा विमोचन
रजत जयंती समारोह एवं प्रांतीय सम्मेलन के अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर कोरबा जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह है।
एसोसिएशन की कोरबा जिला इकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों और पेंशनर्स का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है।




