कोरबा 21 नवम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों— कटघोरा, पाली में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के मामलों में लंबित प्रकरणों को न्यायालयों में आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर निराकरण हेतु रखा गया था। उक्त विशेष लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन एवं न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से कुल 969 प्रकरणों को निराकरण के लिये चिन्हांकित किया गया था । विशेष लोक अदालत आयोजित करने के लिए कुल 13 खंडपीठों का गठन किया गया था । इस विशेष लोक अदालत में 59 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया ।
उपरोक्त नेशनल लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले अर्थात् चेक बाउंस से संबंधित मामले की सुनवाई की गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

