Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित*

    November 25, 2026

    सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

    November 25, 2026

    नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित*
    Chhattisgarh

    *बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित*

    News EditorBy News EditorNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    *बालकोनगर, 25 नवंबर 2026।* भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एवं जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसोचैम ने सम्मानित किया है। अपने संचार पहल के माध्यम से प्रभावी संवाद स्थापित करने और कंपनी के कार्यों, उपलब्धियों एवं विकास यात्रा को लोगों तक पहुंचाने के लिए बालको को यह सम्मान दिया गया।

    औद्योगिक क्षेत्र में बालको का संचार केवल कंपनी से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने पर केंद्रित है। कंपनी ने एक ऐसा संचार ढांचा विकसित किया है, जिसमें कर्मचारियों के साथ संवाद, समुदाय तक पहुंच, विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा करना और जुड़ाव शामिल है। इसके माध्यम से कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि लोगों तक सही, सरल, प्रासंगिक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचे।

    यह पुरस्कार कोलकाता में आयोजित एसोचैम मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव एवं बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 के दौरान कोलकत्ता में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त, डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के एमएसएमई, वस्त्र एवं कृषि विपणन विभाग के माननीय राज्य मंत्री श्री अशोक डिंडा उपस्थित रहे।

    कंपनी अपने विभिन्न संचार माध्यमों की मदद से लगभग 8,000 कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स के साथ जुड़ा हुआ है। जबकि समुदाय में 2.5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई है। कंपनी की एडवोकेसी के माध्यम से औद्योगिक विकास, सस्टेनेबिलिटी और क्षेत्रीय प्रगति जैसे विषयों पर लेखों, विशेषज्ञ विचारों और मीडिया संवाद के जरिए जागरूकता बढ़ाई गई है। इनके माध्यम से बालको ने विभिन्न हितधारकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं और कंपनी की गतिविधियों, औद्योगिक प्रगति तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

    November 25, 2026

    नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG Crime News : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपियों की रिहाई के खिलाफ अपील करेगी पुलिस

    November 25, 2026

    कोरबा में रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत

    November 25, 2026

    CG Coal Scam : कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य की मुश्किलें बढ़ीं, हाईकोर्ट ने सरकार से तलब किया जवाब

    November 25, 2026

    कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, आशीष सिंह, गणेश यादव और लोकनाथ को मिली नई जिम्मेदारी

    November 25, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    *बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित*

    November 25, 2026

    सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

    November 25, 2026

    नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG Crime News : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपियों की रिहाई के खिलाफ अपील करेगी पुलिस

    November 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.