Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित*

    November 25, 2026

    सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

    November 25, 2026

    नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से निकाल दिए जाने के पश्चात आरोपी पति द्वारा व्हाट्सएप एवं फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उसे तथा उसके परिजनों को लगातार अश्लील एवं आपत्तिजनक संदेश और फोटो भेजकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा था। साथ ही आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

    प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 704/2026, धारा 79, 296 बीएनएस एवं धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस की कार्रवाई

    प्रकरण में आईटी एक्ट की धाराएं संलग्न होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम विवेचना एवं निराकरण हेतु सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र, थाना सिविल लाइन की टीम को लगाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव एवं सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी तथा स्टाफ द्वारा साइबर सेल की मदद से मोबाइल नंबरों की सीडीआर एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए।

    तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम खोरसीनाला, पनगांव, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं प्रकरण से संबंधित व्हाट्सएप चैट तथा इंस्टाग्राम संदेशों के स्क्रीनशॉट जप्त किए गए।

    गिरफ्तार आरोपी

    अश्थेश्वर रात्रे पिता मनाराम रात्रे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम खोरसीनाला पनगांव, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़)।

    आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड स्वीकृत होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।

    कोरबा पुलिस की अपील

    कोरबा पुलिस महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील एवं गंभीर है। सोशल मीडिया अथवा डिजिटल माध्यमों से महिलाओं को अश्लील संदेश भेजने, उनकी छवि धूमिल करने एवं धमकी देकर प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में पीड़िता की पहचान एवं निजता गोपनीय रखी जाती है।

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।
    कोरबा पुलिस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित*

    November 25, 2026

    नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG Crime News : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपियों की रिहाई के खिलाफ अपील करेगी पुलिस

    November 25, 2026

    कोरबा में रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत

    November 25, 2026

    CG Coal Scam : कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य की मुश्किलें बढ़ीं, हाईकोर्ट ने सरकार से तलब किया जवाब

    November 25, 2026

    कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, आशीष सिंह, गणेश यादव और लोकनाथ को मिली नई जिम्मेदारी

    November 25, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    *बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित*

    November 25, 2026

    सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

    November 25, 2026

    नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG Crime News : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपियों की रिहाई के खिलाफ अपील करेगी पुलिस

    November 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.