Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मोदी मंत्रिमंडल में बदले जा सकते हैं यूपी कोटे के केंद्रीय मंत्री, जानें- किनके नाम सबसे आगे?
    Chhattisgarh

    मोदी मंत्रिमंडल में बदले जा सकते हैं यूपी कोटे के केंद्रीय मंत्री, जानें- किनके नाम सबसे आगे?

    News EditorBy News EditorJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. वहीं इन सब के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. बीजेपी की नजर यूपी पर है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार होता है तो फिर यूपी को तरजीह दी जाएगी. केंद्र में यूपी कोटे में भी बदलाव तय है.

    लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को बेहद अहम माना जा रहा है. मोदी मंत्रिमंडल में फिलहाल विस्तार की ज्यादा गुंजाइश नहीं है ऐसे में कुछ मंत्रियों को बाहर करने के बाद नए चेहरों को एंट्री दी जा सकती है. यूपी कोटे से अगर मंत्रियों की छंटनी की जाती है तो फिर बीजेपी दलित, ओबीसी और ब्राह्मण चेहरे पर दांव चल सकती है. ऐसे में मौजूदा मंत्रियों के सिर पर खतरे की तलवार लटक रही है.

    इन चेहरों को मिल सकता है मौका

    उत्तर प्रदेश से महेंद्र नाथ पांडेय, अजय मिश्र टेनी समेत 4 मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है. पांडेय का विभाग भारी उद्योग पर शिवसेना का दावा रहा है. यूपी कोटे से संजीव बालियान का कद बढ़ाया जा सकता है. पांडेय और टेनी का पत्ता कटता है, तो उनकी जगह ब्राह्मणों को साधने के लिए लक्ष्मीकांत वाजपेयी या हरीश द्विवेदी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. वाजपेयी और द्विवेदी दोनों अभी राष्ट्रीय संगठन में कार्यरत हैं.

    जातीय समीकरण पर जोर

    बीजेपी में यूपी कोटे से पिछड़े वर्ग के कई चेहरे शामिल हैं. माना जा रहा है कि जातीय समीकरण को प्रभावित किए बिना चेहरा बदला जा सकता है. इसके अलावा किसी दलित चेहरे को जगह मिल सकती है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल ब्राह्मण चेहरों को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं. इन चेहरों में बदलाव किया गया तो फिर किसी युवा चेहरे को मौका दिया जा सकता है.

    आगामी चुनाव की तैयारी को देखते हुए मोदी 2.0 का ये अंतिम विस्तार है. लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. माना जा रहा है नए बदलाव में इन राज्यों को भी हिस्सेदारी दी जा सकती है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही ये बदलाव किए जा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026

    Korba Murder Case : फिल्म को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना हत्या की वजह, पत्नी की जान लेने वाले पति को आजीवन कारावास

    August 5, 2026

    नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा, चट्टान से फिसलकर कोरबा के युवक की मौत

    August 5, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.