Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : धमतरी में युवक से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

    September 20, 2026

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    September 20, 2026

    अंत्योदय योजना से मिला संबल, आरती के घर से चल रहा सिलाई का काम

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण हेतु यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म किया गया है तैयार
    Chhattisgarh

    नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण हेतु यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म किया गया है तैयार

    News EditorBy News EditorJuly 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 11 जुलाई 2023/ को-विन प्लेटफार्म की सफलता के बाद भारत सरकार ने अब पूरे राज्य में नियमित टीकाकरण के लिए यू-विन नामक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यू.आई.पी.) को डिजिटल बनाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया है। जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कार्ड ले जाना, अगली खुराक पर नजर रखने की जद्दोजहद और ऐसी अन्य परेशानिया खत्म हो सकती हैं। भारत सरकार द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण के लिए यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कार्ड ले जाने, अगली खुराक पर नजर रखने सहित अन्य परेशानियां खत्म हो सकती हैं। यू-विन प्लेटफार्म का उपयोग प्रत्येक गर्भवती महिला को पंजीकृत करने, उनके प्रसव के परिणाम को रिकार्ड करने, प्रत्येक नवजात शिशु के जन्म को पंजीकृत करने, जन्म खुराक देने एवं उसके बाद समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। यू-विन के माध्यम से समस्त गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं को नेमबेस्ड ट्रेकिंग किया जा सकेगा तथा समय पर पात्र लाभार्थियों को टीककरण करने में सहायता मिलेगी। इस प्लेटफार्म से लेफ्टआउट-ड्राप आउट शिशुओं की संख्या को कम किया जा सकता है। यू-विन के माध्यम से टीकाकरण के तुरंत बाद डिजिटल सर्टिफिकेट जारी हो जाता है। इस संबंध में विगत दिवस सीएमएचओ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 07 अगस्त से शुरू होने वाले मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण इसी यू-विन प्लेटफार्म पर किया जाएगा। यू-विन पर गर्भवती महिला तथा शिशुओं का रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होगा। वर्तमान समय में टीकाकरण का रिकार्ड कागजी दस्तावेज में रखा जाता है। साथ ही इसके रख-रखाव में भी समस्या होती है। उन्होंने बताया कि यू-विन ऐप के उपयोग से इस प्रकार की सारी समस्याओं के निराकरण में सहायता मिलेगी। वैक्सीन पूरा होने पर सर्टिफिकेट आनलाईन कहीं भी कभी भी डाउनलोड किया जा सकेगा। इसे डिजिटल लॉकर में भी रख सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को टीकाकरण कार्ड आयुष्मान भारत खाते के पहचान पत्र से भी जुड़ेगा। सभी मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास से डाटाबेस मौजूद होगा। इससे एक टीका किसी अस्पताल में लगने के बाद दूसर टीका राज्य के किसी अन्य अस्पताल में लगवाया जा सकता है। वैक्सीनेशन का एप्वाइंटमेंट भी ऑनलाईन होगा जिससे जच्चा एवं बच्चा को वैक्सीनेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पडेगा। अगले टीकाकरण की तारीख का एलर्ट भी रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर आएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन की बुकिंग भी हितग्राही स्वयं यू-विन के माध्यम से uwinselfregistration.mohfw.gov.in साईट पर जाकर कर सकते हैं। शिशुओं के वैक्सीनेशन बुकिंग करने के लिए पालक को पहले अपने स्वयं को पंजीकृत करना होगा। उसके पश्चात् शिशु का रजिस्ट्रेशन करना होगा।
    कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं सीएमएचओ ने जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र के समस्त गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं की समस्त जानकारी यू-विन ऐप मे संधारित करें तथा जिले के पात्र हितग्राहियों से अपील किए हैं कि वे गर्भवती महिलाएँ तथा शिशुओं का स्वयं से यू-विन ऐप में उपरोक्त साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : धमतरी में युवक से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

    September 20, 2026

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    September 20, 2026

    अंत्योदय योजना से मिला संबल, आरती के घर से चल रहा सिलाई का काम

    September 20, 2026

    सौर सिंचाई पंप ने खोली खेती की नई राह, अब दो एकड़ खेत में सालभर फसल से बढ़ रही अब्राहम कुजूर परिवार की आमदनी

    September 20, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, स्वच्छ पेयजल ने बढ़ाई परिवार की सुविधा

    September 20, 2026

    CG NEWS : बिजली गिरने से जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, 3 लोगों ने गंवाई जान’ 4 घायल

    September 20, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG News : धमतरी में युवक से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

    September 20, 2026

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    September 20, 2026

    अंत्योदय योजना से मिला संबल, आरती के घर से चल रहा सिलाई का काम

    September 20, 2026

    सौर सिंचाई पंप ने खोली खेती की नई राह, अब दो एकड़ खेत में सालभर फसल से बढ़ रही अब्राहम कुजूर परिवार की आमदनी

    September 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.