Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Big Decision of The Court : भोजराज नाग की जीत बरकरार, चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    April 27, 2026

    ED Raid Bhupendra Chandrakar : मुआवजे के खेल में शामिल मास्टरमाइंड्स के ठिकानों पर ईडी का एक साथ प्रहार

    April 27, 2026

    Bharatmala Scam News : आर्थिक गलियारे के नाम पर भू-माफियाओं ने डकारी मुआवजे की बड़ी रकम, अब पाई-पाई का हिसाब

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हुड़दंग, टॉयलेट में की स्मोकिंग, तोड़ा दरवाजा, रोके जाने पर करने लगा मारपीट
    Chhattisgarh

    एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हुड़दंग, टॉयलेट में की स्मोकिंग, तोड़ा दरवाजा, रोके जाने पर करने लगा मारपीट

    News EditorBy News EditorJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एअर इंडिया ने बुधवार (12 जुलाई) को कहा कि 8 जुलाई को टोरंटो से दिल्ली की उसकी एक उड़ान में एक पुरुष यात्री ने चालक दल और कुछ अन्य यात्रियों के साथ मारपीट की और टॉयलेट के दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाया. दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर इस यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया.

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यात्री नेपाल का रहने वाला है. एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “टोरंटो से दिल्ली के लिए 8 जुलाई, 2023 को फ्लाइट नंबर AI188 में एक यात्री ने उग्रता दिखाई. उसने टॉयलेट में धूम्रपान किया. मना करने पर दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक दल और यात्रियों से मारपीट की जिन्हें मामूली चोटें आई हैं.”

    चालक दल ने दी कई बार चेतावनी 

    प्रवक्ता ने बताया कि यात्री को क्रू मेंबर ने कई बार चेतावनी दी और आखिरकार उसे काबू कर उसकी सीट पर बैठा दिया गया. पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है. एफआईआर के अनुसार, यात्री ने विमान के उड़ान भरने के बाद कथित तौर पर अपनी सीट बदल ली और इकोनॉमी क्लास के यात्री से अपशब्द कहना शुरू कर दिया.

    कई बार उसे चेतावनी भी दी गई और फिर फ्लाइट में धुएं की चेतावनी होने पर उसे फ्लाइट के टॉयलेट के अंदर सिगरेट और लाइटर के साथ पाया गया. शिकायतकर्ता ने कहा, “जब मैंने दरवाजा खोला, तब उसने मुझे धक्का दे दिया और वह अपनी सीट की तरफ भागा. जब मैंने उसे दरवाजे के पास जाने से रोका तो उसने मुझे धक्का दे दिया और अपशब्द कहे.”

    काफी कोशिशों के बाद काबू में आया यात्री

    शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके बाद उन्होंने फौरन कैप्टन को इसकी जानकारी दी. चालक दल के सदस्य पुनीत शर्मा और चार अन्य यात्रियों की मदद से उसे काबू करने की कोशिश की गई लेकिन वह काबू में नहीं आया. इसलिए और भी यात्रियों से मदद मांगी और फिर किसी तरह उसे शांत कराया गया.

    प्रवक्ता ने कहा कि यहां पहुंचने पर इस यात्री को आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया और मामले से डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को अवगत करा दिया गया है. आईपीसी की धाराओं और विमान नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Big Decision of The Court : भोजराज नाग की जीत बरकरार, चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    April 27, 2026

    ED Raid Bhupendra Chandrakar : मुआवजे के खेल में शामिल मास्टरमाइंड्स के ठिकानों पर ईडी का एक साथ प्रहार

    April 27, 2026

    Bharatmala Scam News : आर्थिक गलियारे के नाम पर भू-माफियाओं ने डकारी मुआवजे की बड़ी रकम, अब पाई-पाई का हिसाब

    April 27, 2026

    CG NEWS : पूर्व मंत्री के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम’ पारिवारिक कलह और पत्नी से विवाद के चलते की आत्महत्या

    April 27, 2026

    Ganja Smuggling : तैरता मिला गांजा , जिले में नशे के सौदागरों का नया पैंतरा, पुलिस को चकमा देने की कोशिश

    April 27, 2026

    Chhattisgarh Bus Fire : सड़क हादसा अपडेट , बीच सड़क पर धधकती रही बस, घंटों तक बाधित रहा नेशनल हाईवे का आवागमन

    April 27, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Big Decision of The Court : भोजराज नाग की जीत बरकरार, चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    April 27, 2026

    ED Raid Bhupendra Chandrakar : मुआवजे के खेल में शामिल मास्टरमाइंड्स के ठिकानों पर ईडी का एक साथ प्रहार

    April 27, 2026

    Bharatmala Scam News : आर्थिक गलियारे के नाम पर भू-माफियाओं ने डकारी मुआवजे की बड़ी रकम, अब पाई-पाई का हिसाब

    April 27, 2026

    CG NEWS : पूर्व मंत्री के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम’ पारिवारिक कलह और पत्नी से विवाद के चलते की आत्महत्या

    April 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.