Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Fake Facebook ID Scam : फेसबुक पर फर्जीवाड़ा , IAS तारण प्रकाश सिन्हा के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर की जा रही है पैसों की डिमांड

    April 25, 2026

    Iran Political Crisis 2026 : लीक पत्र का दावा—परमाणु मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत के अलावा ईरान के पास कोई विकल्प नहीं

    April 25, 2026

    *अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई,नवापारा में 2 चैन माउंटेन जब्त*

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले विद्यालय परिसर में किया गया पौधा रोपण, निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय,थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय रहे मौजूद, स्टेशनरी सामग्री पाकर छात्र- छात्राओं के खिल उठे चेहरे, प्रधान पाठक ने एसोसियेशन का जताया आभार
    Chhattisgarh

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले विद्यालय परिसर में किया गया पौधा रोपण, निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय,थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय रहे मौजूद, स्टेशनरी सामग्री पाकर छात्र- छात्राओं के खिल उठे चेहरे, प्रधान पाठक ने एसोसियेशन का जताया आभार

    News EditorBy News EditorJuly 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा में गठित डिजिटल मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों के हित में कार्य करने के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन में अग्रणी रहती है, पूर्व में एसोसिएशन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पशुओं के लिए जल की व्यवस्था करने हेतु शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कोटना की व्यवस्था की गई थी इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शासकीय पूर्व एवं माध्यमिक विद्यालय रानीगेट, पुरानी बस्ती कोरबा में पौधारोपण कार्यक्रम अयोजित की गई, इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधो को स्कूल प्रांगण में लगाया गया ।

    गुरूवार को पुरानी बस्ती कोरबा में स्तिथ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा आयुक्त प्रभाकर पांडे ने उपस्थिति दर्ज़ कराई जहा पुष्प गुच्छ एवं फलदार पौधे भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया, सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता के तैल चित्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, वही छात्रों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, तत्पश्चात थाना प्रभारी श्री उपाध्याय ने नवप्रवेशित बच्चों को गड़वेश एवं पुस्तकों का वितरण किया।

    अतिथियों के साथ स्कूली बच्चों ने लगाए फलदार पौधे

    गुरुवार को डिजीटल मिडिया एसोसिएशन कोरबा के बैनर तले आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिक निगम कोरबा आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय, समेत स्कूली बच्चों ने पौधों के महत्व को समझते हुए स्कूल प्रांगण में आम, जामुन, नीम, नींबू, कटहल आदि पौधे लगाते हुए उनके देखभाल करने की बात भी कही।

    एसोसिएशन पहल से बच्चों को बांटे गए स्टेशनरी सामग्री

    सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा स्कूल में दाखिल लगभग डेढ़ सौ छात्र छात्राओं को स्टेशनरी सामानों का वितरण किया गया, इस दौरान छात्र छात्राएं काफी उत्साहित एवं उनके चेहरे खिले हुए दिखे।

    स्कूल के प्रधान पाठक जे पी कोशले ने संबोधन के दौरान कहा की थाना प्रभारी सिविल लाइन नितिन उपाध्याय द्वारा नवप्रवेशित बच्चो को तिलक लगाकर गड़वेश एवं किताब का वितरण किया, आशा है आगे भी इनका सहयोग विद्यालय को निरंतर प्राप्त होता रहेगा, साथ ही श्री कोशले ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा को उनके अनुकरणीय पहल के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की एसोसिएशन द्वारा जो यह पौधा रोपण किया गया एवं स्कूल के बच्चों को जो किताब, कंपास पाउच एवं स्टेशनरी समान वितरण हेतु दीया गया वह भी सराहनीय है।

    उक्त कार्यक्रम में नगर पालिक निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय, स्कूल के प्रधान पाठक जे पी कोशले, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संतोष सारथी, कोषा अध्यक्ष कुश शर्मा, सह सचिव मुकेश चौहान, कार्यकारिणी सदस्य – जितेंद्र डडसेना, संगम दुबे, बालकृष्ण राय सागर, विकास तिवारी, भोला केंवट,शैलेंद्र राठौड़, भूपेंद्र साहू , प्रदीप मिश्रा, अशोक कुमार अग्रवाल, संतोष गुप्ता, विवेक साहू, संजय अग्रवाल, चंद्र कुमार श्रीवास, गणेश सूर्यवंशी, अनिल राठौड़, नागेंद्र पाल, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, विजय मेश्राम , आशा ठाकुर, समीर गुप्ता, जगदीश भाई पटेल, बीएन यादव, अजय तिवारी , बीएल नेताम, कमलेश तिवारी, द्वारिका चंद्रमा, कुलदीप कुमार, विजय कुमार साहिस, बिनोद कुमार शुक्ला, संदीप अग्रवाल, दिब्येंदु मृद्धा, धीरज समेत प्राथमिक शाला प्रधान पाठिका जमुना बाई, स्कूल के शिक्षक नितिका जेकब, रामेश्वरी रात्रे , कमलेश्वर महोबिया, मनीष यादव, बोधराम निषादनवेदित कटक वार, शकुंतला डनसेना, राबिया सईद समेत स्कूल के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Fake Facebook ID Scam : फेसबुक पर फर्जीवाड़ा , IAS तारण प्रकाश सिन्हा के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर की जा रही है पैसों की डिमांड

    April 25, 2026

    Iran Political Crisis 2026 : लीक पत्र का दावा—परमाणु मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत के अलावा ईरान के पास कोई विकल्प नहीं

    April 25, 2026

    *अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई,नवापारा में 2 चैन माउंटेन जब्त*

    April 25, 2026

    CG BREAKING : भारतमाला रोड पर हमला, चलती कार पर पत्थर बरसाए; युवती घायल

    April 25, 2026

    CG School News : किताबों के साथ घटेगा स्कूल बैग का बोझ, छत्तीसगढ़ में नेशनल स्कूल बैग पॉलिसी सख्ती से लागू

    April 25, 2026

    CG Online Satta Racket Raid : पिता और भाई फरार , बाबू खेमानी की पत्नी और मां से पूछताछ जारी, आरोपी का भाई करण और पिता ब्रह्मानंद अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर

    April 25, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Fake Facebook ID Scam : फेसबुक पर फर्जीवाड़ा , IAS तारण प्रकाश सिन्हा के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर की जा रही है पैसों की डिमांड

    April 25, 2026

    Iran Political Crisis 2026 : लीक पत्र का दावा—परमाणु मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत के अलावा ईरान के पास कोई विकल्प नहीं

    April 25, 2026

    *अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई,नवापारा में 2 चैन माउंटेन जब्त*

    April 25, 2026

    CG BREAKING : भारतमाला रोड पर हमला, चलती कार पर पत्थर बरसाए; युवती घायल

    April 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.