Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    11 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत होंगे विकसित, रुका हुआ काम होगा पूरा

    April 11, 2026

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    April 10, 2026

    CG Crime News : शिक्षा के नाम पर घिनौना कृत्य’ 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जन-चौपाल में मिले 104 आवेदन, कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
    Chhattisgarh

    जन-चौपाल में मिले 104 आवेदन, कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    News EditorBy News EditorJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गरियाबंद 18 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज आयोजित जनचौपाल में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर आवेदकों को उनकी समस्या के निराकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इनमें से कुछ प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जनचौपाल में 104 नागरिकों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये।
    जनचौपाल में ग्राम नहरगांव की संतोषी बाई ने जॉबकार्ड बनाने एवं अशोक कुमार ने वृद्धा पेंशन दिलाने, गरियाबंद वार्ड नंबर 10 शिक्षक नगर के नर्मदा ध्रुव ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, ग्राम नांगझर के देवाराम निषाद ने पशु शेड योजना का लाभ दिलाने, ग्राम घोटपानी की टिकेश्वरी ने नवीन राशन कार्ड बनवाने, ग्राम परसदाखुर्द के गजेंद्र कुमार कमार ने अनुकंपा नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए जाने, ग्राम कोपरा की माधुरी पटेल ने मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत राशि प्रदान करने, ग्राम चरौदा के पंचराम साहू ने आधार कार्ड एवं योजनाओं की लाभ प्रदान नहीं होने के संबंध, ग्राम नहरगांव की रोहिना बाई एवं पूराईन बाई ने प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने, ग्राम भैंसातरा के सूरजभान कंवर ने घर के समीप किए गए कब्जे को हटाने, ग्राम सुरसाबांधा के हुलेश साहू ने बैंक से ऋण प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री छिकारा ने सभी आवेदकों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
    इसी प्रकार ग्राम भटगांव के नियाल सिंह यादव ने इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल तथा पीएम आवास प्रदान करने, ग्राम सिवनी की मानसी ध्रुव एवं ग्राम बिड़ोरा की गायत्री साहू ने अनुकंपा नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए जाने, ग्राम रावण के नागेश कुमार ने होटल मैनेजमेंट कोर्स हेतु शुल्क माफ करने, ग्राम पंचायत कुरूद के आवेदकगण ने नाली निर्माण करने, ग्राम दर्रीपार के केवल राम साहू ने घास भूमि को आबादी भूमि घोषित कर आबादी पट्टा प्रदान करने, ग्राम गुजरा के अजय कुमार ने फसल क्षतिपूर्ति राशि दिलाने, ग्राम भसेरा के आवेदकगण ने नया ट्रांसफार्मर लगाने एवं राजेश कुमार सेन ने स्वच्छ भारत के अंतर्गत शौचालय आबंटन, ग्राम पांडुका के समस्त कृषकगण ने खेत में भरे पानी की उचित एवं स्थाई निकासी के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। जनचौपाल में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, सभी एस.डी.एम, सभी जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    11 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत होंगे विकसित, रुका हुआ काम होगा पूरा

    April 11, 2026

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    April 10, 2026

    CG Crime News : शिक्षा के नाम पर घिनौना कृत्य’ 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    April 10, 2026

    जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प 13 अप्रैल को

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान

    April 10, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    11 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत होंगे विकसित, रुका हुआ काम होगा पूरा

    April 11, 2026

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    April 10, 2026

    CG Crime News : शिक्षा के नाम पर घिनौना कृत्य’ 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    April 10, 2026

    कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    April 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.