Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार से अरेस्ट हुआ TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, 25 साल से चला रहा था नेटवर्क, जानें सबकुछ

    July 25, 2026

    Supreme Court News : बेटिंग नेटवर्क मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सट्टा किंग को सशर्त जमानत’ हर 15 दिन में जांच अधिकारी के समक्ष पेशी अनिवार्य

    July 25, 2026

    हॉट-लाइन तकनीक से चालू रेलवे ट्रैक के ऊपर खींची गई 220 केवी लाइन

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने कहा – ‘मिलनी चाहिए मौत की सजा’
    Chhattisgarh

    मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने कहा – ‘मिलनी चाहिए मौत की सजा’

    News EditorBy News EditorJuly 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मणिपुर में 4 मई को दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के मामले अबतक चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। ये आरोपी कांगपोकपी जिले में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाली भीड़ में शामिल थे। इससे पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है। इसके कुछ ही घंटों बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    कांगपोकपी जिले में हुई थी हैवानियत

    बुधवार को सामने आए 26 सेकेंड के वीडियो में गिरफ्तार आरोपियों में से एक को कांगपोकपी जिले के बी.फाइनोम गांव में भीड़ को सक्रिय रूप से निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। इस आरोपी की पहचान 32 वर्षीय हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों की पहचान तत्काल पता नहीं चली है।

    पुलिस मामले की कर रही है जांच

    वरिष्ठ अधिकारी वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं और उसमें मौजूद लोगों की मिलान गिरफ्तार आरोपियों के साथ कर रहे हैं। वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कल रात कहा था कि अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ थाउबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाने में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं।

    मुख्य आरोपी थाउबल जिले से गिरफ्तार

    रात भर चली छापेमारी के बाद एक आरोपी हुईरेम हेरादास सिंह को थाउबल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा आरोप है कि भीड़ ने दोनों आदिवासी महिलाओं को छोड़ने से पहले उनका कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया था। इसी घटनाक्रम में ग्रामीणों ने आरोपी हेरादास सिंह के मकान को आग लगा दी और उसके परिवार को प्रताड़ित किया।

    अपराधियों की मौत की सजा मिलनी चाहिए-बीरेन सिंह

    मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने घटना को ‘‘अमानवीय’’ करार दिया और कहा कि अपराधियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे मानवता के प्रति अपराध बताया और कहा कि उनकी सरकार इस जघन्य अपराध पर चुप नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो देखते ही उन्होंने साइबर अपराध विभाग से इसका सत्यापन करने को कहा और अपराधियों को पकड़ने के लिए अधिकारियों को व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया। सिंह ने आगे कहा कि उनकी सरकार राज्य में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और इसके तहत अलग-अलग समुदायों के विभिन्न सिविल सोसाइटी संगठनों, उद्यमियों, धार्मिक नेताओं से बातचीत की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बिहार से अरेस्ट हुआ TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, 25 साल से चला रहा था नेटवर्क, जानें सबकुछ

    July 25, 2026

    Supreme Court News : बेटिंग नेटवर्क मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सट्टा किंग को सशर्त जमानत’ हर 15 दिन में जांच अधिकारी के समक्ष पेशी अनिवार्य

    July 25, 2026

    हॉट-लाइन तकनीक से चालू रेलवे ट्रैक के ऊपर खींची गई 220 केवी लाइन

    July 25, 2026

    गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

    July 25, 2026

    * मोबाइल से बातचीत प्यार के जाल में फंसाकर अनाचार आरोपी गिरफ्तार”

    July 25, 2026

    * घरेलू विवाद में बहू से मारपीट के मामले में सास व दो ननद गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

    July 25, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    बिहार से अरेस्ट हुआ TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, 25 साल से चला रहा था नेटवर्क, जानें सबकुछ

    July 25, 2026

    Supreme Court News : बेटिंग नेटवर्क मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सट्टा किंग को सशर्त जमानत’ हर 15 दिन में जांच अधिकारी के समक्ष पेशी अनिवार्य

    July 25, 2026

    हॉट-लाइन तकनीक से चालू रेलवे ट्रैक के ऊपर खींची गई 220 केवी लाइन

    July 25, 2026

    गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

    July 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.