Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर में घुसकर महिलाओं को बनाया निशाना, डंडों से पीटकर 5 लोगों को किया घायल’ वीडियो वायरल

    October 21, 2026

    रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश

    October 21, 2026

    विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    News EditorBy News EditorOctober 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण, राज्योत्सव की तैयारियों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री महोबे ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि आवेदक की समस्या का वास्तविक समाधान किया जाए। शिकायत बंद करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित नागरिक की समस्या वास्तव में दूर हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को निराकरण के बाद शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर उसकी संतुष्टि की जानकारी लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सबसे महत्वपूर्ण है।
    कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को विभागीय स्टॉल लगाने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच, पेयजल, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, आवागमन और पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि 1 से 3 नवंबर तक रात्रि के समय सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाए।
    कलेक्टर श्री महोबे ने आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में बारदाना, तौल कांटा, नमी मापक यंत्र सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पेयजल, छाया एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न हो तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समय रहते आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें।
    कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों से पीव्ही ऐप में धान वाले खसरों के पॉलीगॉन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक ग्राम में अधिक से अधिक सर्वेयर नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान वाले खसरों की किसानवार मोबाइल नंबर सहित सूची का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को उन खसरों की जानकारी मिल सके, जहां डिजिटल क्रॉप सर्वे नहीं हुआ है और पीव्ही की आवश्यकता है। उन्होंने शेष डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
    बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं, राशनकार्ड, चावल महोत्सव तथा मिशन अमृत की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। इसके लिए विभागीय अधिकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
    बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, अपर कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर में घुसकर महिलाओं को बनाया निशाना, डंडों से पीटकर 5 लोगों को किया घायल’ वीडियो वायरल

    October 21, 2026

    रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश

    October 21, 2026

    विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    October 21, 2026

    रावण अपने अंहकार के कारण मारा गया, इसलिए अहंकार को छोड़ सत्य के मार्ग पर चलेंः श्री देवांगन

    October 21, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में दशहरा उत्सव के दौरान हादसा, हनुमान की पूंछ से भड़की आग की चपेट में आए 3 लोग’ वीडियो वायरल

    October 21, 2026

    कोरबा में दशहरा उत्सव के दौरान खूनी खेल! डीजे पर डांस को लेकर विवाद, 22 वर्षीय राहुल की हत्या

    October 21, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Crime : घर में घुसकर महिलाओं को बनाया निशाना, डंडों से पीटकर 5 लोगों को किया घायल’ वीडियो वायरल

    October 21, 2026

    रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश

    October 21, 2026

    विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    October 21, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    October 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.