Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केमिकल प्लांट में बड़ा हादसा’ पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं

    April 1, 2026

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

    April 1, 2026

    कोरबा में महिलाओं के लिए खास पहल, बचपन की टिकट” कार्यक्रम का होगा आयोजन

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘खेला होबे’ स्कीम शुरू करेंगी सीएम ममता बनर्जी, केंद्र की इस योजना को लेकर दिल्ली में धरना का भी ऐलान
    Chhattisgarh

    ‘खेला होबे’ स्कीम शुरू करेंगी सीएम ममता बनर्जी, केंद्र की इस योजना को लेकर दिल्ली में धरना का भी ऐलान

    News EditorBy News EditorJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार (21 जुलाई) को बड़ी घोषणा की. उन्होंने कोलकाता में रैली करते हुए कहा कि वो मनरेगा की तर्ज पर राज्य के गरीबों के लिए एक स्कीम लेकर आ रही है. इसका नाम ‘खेला होबे’ होगा.

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी ने कहा, ”हम 100 दिन की जॉब स्कीम लाने की सोच रहे हैं. इसका नाम खेला होबे होगा.” उन्होंने दावा किया, “बंगाल सरकार हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है. हम इनको काम देंगे.”

    ममता बनर्जी ने क्या कहा?
    ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘‘मनरेगा योजना में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य होने के बावजूद केंद्र सरकार सिर्फ जलन और बदले की राजनीति के कारण धन जारी नहीं करता है. हम अपनी लड़ाई दिल्ली लेकर जाएंगे और दो अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए धरना देंगे.’’

    खेला होबे क्या है?
    साल 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने खेला होबे का नारा दिया था. इस नारे का इस्तेमाल बनर्जी ने समय-समय पर रैलियों में दिया. इसके बाद राज्य में 16 अगस्त को ‘खेला होबे दिवस’ बनाया जाने लगा. इस दौरान विभिन्न खेल आयोजित किए जाते हैं.

    मणिपुर पर सीएम ममता ने क्या कहा?
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को ‘‘आतंक का सौदागर’’ बताते हुए आश्चर्य जताया कि बंगाल में पलक झपकते ही केंद्रीय टीम भेजने वाले मणिपुर हिंसा में 150 से ज्यादा लोगों की मौत के बावजूद वहां केंद्रीय टीम क्यों नहीं भेज रहे हैं.

    बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल में ‘आतंक के सौदागर’ केंद्रीय टीम भेज रहे हैं, लेकिन केन्द्र की टीम मणिपुर क्यों नहीं भेजी जा रही हैं? बंगाल में बीजेपी नेता खुलकर दावा कर रहे हैं कि वे बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करेंगे; मणिपुर में ऐसा क्यों नहीं हो रहा है?’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    केमिकल प्लांट में बड़ा हादसा’ पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं

    April 1, 2026

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

    April 1, 2026

    कोरबा में महिलाओं के लिए खास पहल, बचपन की टिकट” कार्यक्रम का होगा आयोजन

    April 1, 2026

    अग्निवीर सेना में भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि में वृद्धि

    April 1, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक

    April 1, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

    April 1, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    केमिकल प्लांट में बड़ा हादसा’ पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं

    April 1, 2026

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

    April 1, 2026

    कोरबा में महिलाओं के लिए खास पहल, बचपन की टिकट” कार्यक्रम का होगा आयोजन

    April 1, 2026

    अग्निवीर सेना में भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि में वृद्धि

    April 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.