Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : वर्दी की हनक या गुंडागर्दी , धमतरी चेक पोस्ट पर व्यापारी के साथ बदसलूकी का मामला गर्म

    May 2, 2026

    Trains Cancelled : यात्री ध्यान दें , इन रूटों पर नहीं चलेंगी ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल

    May 2, 2026

    Iran blast : IRGC के काफिले को बनाया गया निशाना , जंजान में हुए विस्फोट की पूरी जानकारी

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » तेजी से फैल रहे आई-फ्लू से बचाव हेतु जिले वासियों से की गई अपील
    Chhattisgarh

    तेजी से फैल रहे आई-फ्लू से बचाव हेतु जिले वासियों से की गई अपील

    News EditorBy News EditorJuly 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 24 जुलाई 2023/जिले में हो रही अनिश्चित बारिश एवं उमस के बीच लोगों में आई-फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक-दूसरे के संपर्क में आने से स्कूली बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्य भी आई-फ्लू से संक्रमित हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 20-25 आई-फ्लू के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि आई-फ्लू से संक्रमित मरीजों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। चिकित्सकीय उपचार एवं आवश्यक सावधानी बरतने से यह रोग कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। उन्होंने आई-फ्लू संक्रमण के लक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस संक्रमण से मरीज की आंखों में सूजन और दर्द के साथ आँखे लाल होना, एक या दोनो आँख में जलन या खुजली होना, आँखों से असामान्य रूप से अधिक आँसू तथा सफेद गाढ़ा डिस्चार्ज निकलना, आँखो में किरकिरी महसूस होता है। सीएमएचओ ने कहा कि आई-फ्लू के संक्रमण से कुछ सावधानियाँ अपनाकर बचा जा सकता है। आँखों में इन्फेक्शन होने पर उसे बार-बार मत छूएं, आँख से पानी आने की स्थिति में उसे पांेछने के लिए साफ टिश्यू का इस्तेमाल करें, जिसे दोबारा प्रयोग में नहीं लाएं। साथ ही आंख साफ करने के लिए रूमाल का उपयोग करने पर उसी रूमाल से दूसरी आँख साफ ना करें, इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। अपनी आँखों को साफ ठंडे पानी से निरंतर धोते रहें एवं समय-समय पर अपना हाथ भी साफ करते रहें। अपने मोबाईल, तौलिया या पिलो कवर किसी को उपयोग करने न दें। साथ ही दूसरों की इस्तेमाल की हुई चीजों से दूरी बनाकर रखें। आंखो के स ुरक्षा के लिए काले चश्मे का उपयोग करें।
    कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने उपरोक्त लक्षण से ग्रसित व्यक्तियों को आवश्यक सावधानी बरतते हुए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर उपचार कराने एवं डॉक्टर के परामर्श से ही दवाइयों का सेवन करने की जिलेवासियों से अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : वर्दी की हनक या गुंडागर्दी , धमतरी चेक पोस्ट पर व्यापारी के साथ बदसलूकी का मामला गर्म

    May 2, 2026

    Trains Cancelled : यात्री ध्यान दें , इन रूटों पर नहीं चलेंगी ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल

    May 2, 2026

    Iran blast : IRGC के काफिले को बनाया गया निशाना , जंजान में हुए विस्फोट की पूरी जानकारी

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026

    02 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को कोई पुराने काम में मिल सकती है सफलता, जानिए अपना राशिफल …

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG News : वर्दी की हनक या गुंडागर्दी , धमतरी चेक पोस्ट पर व्यापारी के साथ बदसलूकी का मामला गर्म

    May 2, 2026

    Trains Cancelled : यात्री ध्यान दें , इन रूटों पर नहीं चलेंगी ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल

    May 2, 2026

    Iran blast : IRGC के काफिले को बनाया गया निशाना , जंजान में हुए विस्फोट की पूरी जानकारी

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.