Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सरोज पांडे और लता उसेंडी अब भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:नड्डा की केंद्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की दो महिलाएं, रमन सिंह की भी जगह बरकरार
    Chhattisgarh

    सरोज पांडे और लता उसेंडी अब भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:नड्डा की केंद्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की दो महिलाएं, रमन सिंह की भी जगह बरकरार

    News EditorBy News EditorJuly 29, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जेपी नड्डा की नई केंद्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से दो नए नाम भी हैं। पूर्व मंत्री लता उसेंडी और सांसद सरोज पांडे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की लिस्ट में डॉक्टर रमन सिंह का नाम भी बरकरार है। पहले से ही डॉक्टर रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी को जस का तस रखा गया है। लाता उसेंडी और सरोज पांडे को केंद्रीय पदाधिकारियों में जगह मिली है।

    इस पर भूपेश बघेल ने क्या कहा..

    बीजेपी की नई टीम पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, अभी तो कार्यकारिणी में कुछ दिन पहले धरमलाल कौशिक को भी लिए हैं।चुनाव को देखते हुए इन लोगों का कद थोड़ा बढ़ाया गया है। लता उसेंडी भी रमन सिंह के मंत्रिमंडल में रही हैं। सरोज पांडे की अपनी पहचान है।

    राष्ट्रीय टीम में लता-सरोज-रमन को जगह देने के मायने…

    डॉ रमन सिंह- 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह चुके डॉ रमन सिंह का कद कम किए जाने की चर्चाएं अचानक सत्ता जाने के बाद होती रही। मगर साल 2023 के बीते कुछ महीनों में यह तय हो गया कि भारतीय जनता पार्टी का भरोसेमंद चेहरा डॉ रमन सिंह हैं। केंद्रीय नेतृत्व भी किसी तरह से उन्हें पीछे रखना नहीं चाहता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 जुलाई को रायपुर में हुई सभा में पोस्टर में नरेंद्र मोदी के बाद यदि किसी नेता का बड़ा चेहरा था तो वह रमन सिंह ही थे। पार्टी के हर कार्यक्रम, महत्वपूर्ण बैठकों में आगे की कुर्सी डॉक्टर रमन सिंह को दी जाती है।

    बीच-बीच में प्रदेश में यह सियासी चर्चा होती रही कि अब शायद रमन सिंह के चेहरे पर भाजपा को भरोसा नहीं रहा। इसके पीछे बड़ी वजह यह भी रही कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सरीखे नेता यह कहते दिखे कि आने वाला चुनाव कमल छाप पर लड़ा जाएगा ना की किसी चेहरे पर। इसके बाद हर मौके पर रमन सिंह का कद बरकरार दिखा और मौजूदा समय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जारी सूची में एक बार फिर से रमन सिंह के नाम को दोहराया जाना इसकी पुष्टि करता है। भारतीय जनता पार्टी जानती है कि रमन सिंह का चेहरा प्रदेश में भाजपा का प्रमुख चेहरा है, जनता उन्हें 15 साल स्वीकार कर चुकी है इसलिए फिलहाल रमन सिंह की पार्टी में प्रमुखता पहले की तरह रखी गई है।

    सरोज पांडे- सरोज पांडे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाना कई मायने लिए हुए है। इससे पहले सरोज पांडे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रही हैं। राष्ट्रीय महासचिव का यह पद मौजूदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से कहीं ज्यादा प्रभावशाली पद माना जाता है। वर्तमान समय में सरोज पांडे को सम्मान तो दिया गया मगर उनका पावर कम किया गया। सरोज पांडे इस वक्त राज्यसभा की सांसद हैं। भाजपा की केंद्रीय टीम में लंबे अरसे तक काम करने का अनुभव रहा है। अनुभवी महिला नेत्री होने के नाते सरोज पांडे को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है । सियासी कैरियर की बात करें तो प्रदेश में सरोज पांडे की राजनीति काफी प्रभावी रही है। पांडे छत्तीसगढ़ की चुनिंदा नेताओं में से हैं जिन्होंने एक ही समय में सांसद, विधायक और मेयर की जिम्मेदारी संभाली थी। दुर्ग संभाग में उनके प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

    लता उसेंडी- बस्तर में यदि कोई भारतीय जनता पार्टी का मजबूत महिला चेहरा है तो लता उसेंडी ही वह नाम है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बस्तर में कैसे सुधारी जा सके। यही वजह है कि राष्ट्रीय टीम में अब बस्तर से लता उसेंडी को जगह दी गई है। लता उसेंडी रमन कैबिनेट में महिला बाल विकास विभाग की मंत्री रह चुकी हैं। पार्षद से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाली लता उसेंडी ने साल 2003 में पहली बार विधानसभा चुनाव और दूसरी बार 2008 में विधानसभा चुनाव जीता। 2003 में लता उसेंडी भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। आदिवासी महिला चेहरा होने की वजह से उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, ये आने वाले चुनावों के मद्देनजर भाजपा की लिए एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

    मिशन विधानसभा-लोकसभा,फोकस में छत्तीसगढ़
    भारतीय जनता पार्टी की ताजा लिस्ट ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि पार्टी न सिर्फ विधानसभा बल्कि लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयारी कर रही है । मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे दुर्ग इलाके में अपना प्रभाव रखती हैं, लता उसेंडी बस्तर की नेता हैं इन इलाकों में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थिति और बेहतर करने की कोशिश में है।

    शनिवार को जारी हुई लिस्ट बता रही है कि केंद्रीय नेतृत्व का फोकस किस तरह छत्तीसगढ़ में है । यही वजह है कि 3 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई । इससे पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति में आदिवासी नेता विष्णु देव राय और ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले धरमलाल कौशिक को भी जगह दी गई थी। प्रदेश की सियासी परिस्थितियों को खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मॉनिटर कर रहे हैं। बीते दो महीने में तीन बार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। इसमें एक सभा और दो बार पार्टी कार्यालय में आधी रात तक स्थानीय नेताओं के साथ गुप्त बैठकें कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026

    स्मार्ट मीटर से महंगे बिजली बिल तक, कोरबा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

    August 23, 2026

    महतारी वंदन योजना से शुकवारो बाई के जीवन में आई आर्थिक मजबूती, रक्षाबंधन पर खुद के लिए करेंगी राशि का उपयोग

    August 23, 2026

    डीएमएफ से कौशल विकास को नई दिशा, युवाओं के हाथों में हुनर और रोजगार के अवसर

    August 23, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026

    स्मार्ट मीटर से महंगे बिजली बिल तक, कोरबा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

    August 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.