Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर I.N.D.I.A. का मार्च:लोकसभा से विपक्ष का वॉकआउट; राज्यसभा से राघव चड्‌ढा सस्पेंड, संजय सिंह का निलंबन बढ़ाया
    Chhattisgarh

    अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर I.N.D.I.A. का मार्च:लोकसभा से विपक्ष का वॉकआउट; राज्यसभा से राघव चड्‌ढा सस्पेंड, संजय सिंह का निलंबन बढ़ाया

    News EditorBy News EditorAugust 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का सस्पेंशन हो गया। इसके विरोध में विपक्ष के नेताओं ने दोनों सदनों में हंगामा किया। I.N.D.I.A. के सांसदों ने लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला लिया। बाद में सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

    इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद शामिल हुए। उधर, राज्यसभा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के सस्पेंशन का मुद्दा उठा।

    इधर, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने AAP सांसद राघव चड्‌ढा को निलंबित कर दिया है। सांसद संजय सिंह का निलंबन भी बढ़ा दिया गया है। अधीर रंजन समेत तीनों सांसद विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित रहेंगे।

    राज्‍यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सदस्‍यों के निलंबन का मुद्दा उठाया। हाथ जोड़ते हुए सभापति जगदीप धनखड़ से कहा, ‘प्‍लीज मेरा माइक बंद न करें।’ दरअसल, जैसे ही खड़गे बोलने के लिए उठे सभापति उन्हें रोकने लगे।

    खड़गे ने हाथ जोड़ते हुए सभापति जगदीप धनखड़ से कहा, 'प्‍लीज मेरा माइक बंद न करें।'
    खड़गे ने हाथ जोड़ते हुए सभापति जगदीप धनखड़ से कहा, ‘प्‍लीज मेरा माइक बंद न करें।’

    खड़गे ने आगे कहा, ‘हम तो इसमें विश्वास रखते हैं कि कल करने का है तो आज करो। आज करने का है तो अभी करो। पल में प्रलय होगा फिर करोगे कब। सर डिबेट में छोटी-मोटी बात होती रहती हैं। जब एक-दूसरे के विषय में कहते हैं, अगर वह अनपार्लियामेंट्री है, किसी को दुखी करता है तो उसे आप कह सकते हैं कि ये अनपार्लियामेंट्री है। ये ठीक नहीं है।

    लेकिन वहां (लोकसभा में) हमारे अधीर रंजन चौधरी साहब को निलंबित किया गया। वो बेहद हल्का मामला था। उन्होंने इतना ही बोला ‘नीरव मोदी’। नीरव मतलब शांत। साइलेंट। वो नीरव मोदी बोले। इसलिए आप उसे सस्पेंड करते हैं।’

    खड़गे ने कहा, दिल की बात करूंगा, मन की बात तो मोदी जी करते हैं
    इस बीच सदन में उन सांसदों को विदाई दी गई, जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। सभापति जगदीप धनखड़ के बाद नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विदाई दी। खड़गे ने सभापति से कहा ‘पता नहीं कि दोबारा हम मिलेंगे या नहीं, हमारी उम्र हो रही है।’

    जब सभापति ने कहा क‍ि अपने मन की बात कीजिए तो खड़गे ने कहा कि दिल की बात करूंगा, मन की बात तो मोदी जी करते हैं। इस पर सभापति ने कहा कि दिल से मन की बात कर लीजिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026

    CG NEWS : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान का शुभारंभ, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

    June 19, 2026

    CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, 10 ट्रेनों में जोड़े गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

    June 19, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.